Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल सरकार ने राज्य में बस किराये में 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, जो तत्काल प्रभाव से आज से लागू होगी। वीरवार को अधिसूचना जारी करते हुए सरकार ने आम जनता पर एक और महंगाई का बोझ डाल दिया है। यह फैसला परिवहन निगम की आय बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। अब साधारण बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को मैदानी क्षेत्रों में ₹1.60 और पहाड़ी क्षेत्रों में ₹2.50 प्रति किलोमीटर चुकाने होंगे। पहले ये दरें क्रमश: ₹1.40 और ₹2.19 थीं। डीलक्स बसों का किराया मैदानी इलाकों में ₹1.95 और पहाड़ी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रोहड़ू। शिमला जिले के रोहड़ू में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। जाड़ा गांव निवासी ब्रजमोहन शर्मा से ठगों ने ऑनलाइन टास्क के नाम पर 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। शुरू में वॉट्सऐप पर रोज़ाना ₹3000-₹4000 कमाने का लालच दिया गया और फिर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर उसे छोटे-छोटे टास्क दिए गए। हर टास्क पर ₹50 से ₹200 तक का भुगतान कर उसका विश्वास जीता गया। कुछ दिन बाद उसे “इकोनॉमी टास्क” में शामिल होने का लालच दिया गया। पहले चरण में युवक ने ₹2000 जमा किए, जिसके बदले उसे ₹2800 लौटाए गए। इससे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला के केल्स्टन इलाके में हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यरत विधिक सहायक करन कंवर के घर चोरी की वारदात सामने आई है। 7 मई को दिन-दहाड़े चोरों ने उनके घर से लगभग ₹14 लाख की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय वह अपने कार्यालय गए हुए थे और घर में ताला लगा हुआ था। रात करीब 10:15 बजे जब वे घर लौटे, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी भी टूटी हुई थी। अलमारी से 3 से 4 लाख रुपए की…

Read More

शिमला (एआरबी टाइम्स)। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर बच्चों और रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री को रेडक्रॉस के प्रतीकात्मक स्टिकर भेंट किए। मुख्यमंत्री ने रेडक्रॉस कोष में व्यक्तिगत रूप से आर्थिक अंशदान किया और प्रदेशवासियों से भी इस मानवीय प्रयास में उदारतापूर्वक योगदान देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने रेडक्रॉस की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि रेडक्रॉस स्वयंसेवक बिना किसी स्वार्थ के समाज की सेवा में समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में जब हर कोई असमंजस में होता है, ऐसे समय में रेडक्रॉस के स्वयंसेवक राहत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में अभी फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए एक और चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 13 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। गुरुवार सुबह शिमला में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन पूरे राज्य में बारिश और तेज हवाओं का दौर फिर से सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर…

Read More