एआरबी टाइम्स ब्यूरो चंबा। विशेष न्यायाधीश-दो चंबा ने चरस तस्करी मामले में दोषी पाए गए आरोपी को तीन वर्ष के कारावास और 20,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी की पहचान नसीरू पुत्र रोशनदीन, गांव बोहली, जिला चंबा के रूप में हुई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अतिरिक्त जिला न्यायवादी ने मामले की पैरवी करते हुए अदालत को बताया कि 23 नवंबर 2019 को एएसआई करतार सिंह अपनी टीम के साथ बालू चौक पर नाकेबंदी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि भरमौर-पठानकोट मार्ग पर नए…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उत्तरी सीमांत मुख्यालय देहरादून के सीमांत कमांडर संजय गुंज्याल ने भेंट की। बैठक के दौरान प्रदेश के सीमावर्ती जिलों किन्नौर एवं लाहौल-स्पीति में आईटीबीपी की भूमिका व भारत-चीन सीमा सुरक्षा से सम्बन्धित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर राज्य के सीमांत अग्रिम क्षेत्रों में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देने की कार्ययोजना, सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आईटीबीपी को आपूर्ति के लिए स्थानीय उत्पादों की खरीद, आईटीबीपी के स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने सहित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नीरथ, हिमाचल प्रदेश — हिमाचल किसान सभा और लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के संयुक्त आह्वान पर नीरथ में चल रहा क्रमिक आंदोलन आज नवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी किसानों ने 16 अप्रैल से परियोजना कार्य को पूरी तरह ठप कर दिया है और उनकी मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद और अध्यक्ष कृष्णा राणा ने बताया कि प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम के साथ तीन से चार दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक कई मुद्दों पर सहमति नहीं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार कृषि और बागवानी क्षेत्रों को सुदृढ़ कर राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान सरकार इन क्षेत्रों में 2,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री आज यहां कृषि, बागवानी और अन्य संबद्ध विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि और बागवानी उत्पादों के प्रसंस्करण और विपणन के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। इसके साथ ही दुग्ध क्षेत्र के विकास के लिए भी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला / रामपुर बुशहर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का पूरे देश में विरोध हो रहा है। पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बुधवार को हिमाचल प्रदेश के सभी प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक आक्रोश देखने को मिला। शिमला, रामपुर, चंबा, कुल्लू, मनाली, मंडी और अन्य इलाकों में सुबह करीब 11 बजे तक दुकानें नहीं खुलीं और जगह‑जगह प्रदर्शन हुए। राजधानी शिमला में सुबह से ही मालरोड समेत मिडल बाजार बंद रहा। राज्य व्यापार मंडल के आह्वान पर राजधानी के व्यापारियों ने 11 बजे तक दुकानें बंद रखीं, जबकि शहर की आम जनता और…