Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) में बीएएलएलबी ऑनर्स पांच वर्षीय विधि कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने प्रॉस्पेक्टस वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी है। छात्र अब विवि के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। इस कोर्स के लिए कुल 120 सीटें हैं, जिनमें 75 सीटें सब्सिडाइज्ड (सहायता प्राप्त) और 45 नॉन-सबसिडाइज्ड (स्वतंत्र) हैं। प्रवेश के लिए मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिसमें जमा दो (12वीं) के अंक आधार होंगे। सामान्य…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में एचपी शिवा परियोजना की गवर्निंग काउंसिल की तीसरी बैठक में कुल मिलाकर 66 एजेंडा आइटम्स पारित किए गए। परियोजना की कुल लागत 1,292 करोड़ रुपये है, जिसमें से 1,030 करोड़ रुपये एशियन विकास बैंक के ऋण और 262 करोड़ रुपये राज्य सरकार के भागीदारी अंशदान के रूप में शामिल हैं। अब तक परियोजना पर 190 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। परियोजना के तहत सात जिलों में चार हज़ार हेक्टेयर भूमि पर सोलर फेंसिंग का कार्य प्रस्तावित है। मंत्री ने सूचित किया कि जून 2025 तक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश जीव अनाशित कूड़ा‑कचरा (नियंत्रण) अधिनियम‑1995 की धारा 3‑ए (1) के तहत नई अधिसूचना जारी की है। इसके तहत 500 मिलीलीटर तक की प्लास्टिक (पीईटी) पानी की बोतलों का उपयोग अब राज्य के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों और अन्य संस्थाओं की ओर से आयोजित बैठकों, सम्मेलनों एवं कार्यक्रमों में प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों एवं सभी निजी होटलों पर भी लागू होगा। पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक डीसी राणा ने बताया कि प्लास्टिक की छोटी बोतलों के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को सराहन का दौरा किया और बुशहर स्पोर्ट्स, कल्चरल व पर्यावरण एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी और उनकी टीम के साथ स्थानीय पार्क का निरीक्षण किया। यह वही स्थान है जहां छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल सोनी ने मंत्री को प्रस्तावित स्थल का अवलोकन करवाया, जो माँ भीमाकाली मंदिर के ठीक सामने स्थित है। इस स्थान से गुजरने वाले सभी श्रद्धालु और पर्यटक आसानी से प्रतिमा के दर्शन कर सकेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिमा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर।  हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जम्मू-कश्मीर में हुई हालिया आतंकी घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह हमला उस समय हुआ जब देश के प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर थे और अमेरिका की उपराष्ट्रपति भारत के तीन दिवसीय दौरे पर थीं, जिससे इस घटना की गंभीरता और अधिक बढ़ जाती है। सराहन भीमाकाली मंदिर में दर्शन के लिए जाते हुए विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “आतंकियों ने निहत्थे और मासूम लोगों से नाम पूछ-पूछकर उनकी हत्या की है, जो अत्यंत निंदनीय और मानवता के खिलाफ है।…

Read More