Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- एकजुट होकर दें मुंहतोड़ जवाब

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 23, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रामपुर बुशहर।

     हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जम्मू-कश्मीर में हुई हालिया आतंकी घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह हमला उस समय हुआ जब देश के प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर थे और अमेरिका की उपराष्ट्रपति भारत के तीन दिवसीय दौरे पर थीं, जिससे इस घटना की गंभीरता और अधिक बढ़ जाती है।

    रामपुर के राज दरबार परिसर से सराहन के लिए अपने समर्थकों सहित रवाना होते, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

    सराहन भीमाकाली मंदिर में दर्शन के लिए जाते हुए विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “आतंकियों ने निहत्थे और मासूम लोगों से नाम पूछ-पूछकर उनकी हत्या की है, जो अत्यंत निंदनीय और मानवता के खिलाफ है। जम्मू-कश्मीर एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और इस समय पर्यटन सीजन भी चल रहा है, ऐसे में यह हमला स्पष्ट रूप से एक बड़ी साजिश है।”

    उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए देश की सभी सुरक्षा एजेंसियों और सरकारों को मिलकर एकजुट होकर ठोस जवाब देना होगा। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि हमें राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

    इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा, “यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक हमला है। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हमले को गंभीरता से लेते हुए ऐसा कड़ा कदम उठाएंगे जिससे लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और आतंक के खिलाफ कड़ा संदेश जाए।”

    प्रतिभा सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस घटना को देखते हुए अपना विदेश दौरा रद्द कर दिया है, जिससे साफ होता है कि सरकार इस मसले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों से हिम्मत बनाए रखने की अपील की।इस दौरान वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल भी उनके साथ मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: मुख्यमंत्री ने एचएएस अधिकारियों से ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया
    Next Article Rampur Bushahr: सराहन स्थित पार्क में लगेगी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास द्वारा 52वां गरीब कन्या विवाह समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    October 27, 2025

    Himachal : हत्या या आत्महत्या? HPPCL चीफ इंजीनियर की मौत पर उठे सवाल, CBI जांच की मांग

    March 19, 2025

    Delhi: मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भेंट की, प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना सुदृढ़ करने का आग्रह किया

    October 30, 2025

    IGMC मारपीट मामला: डॉक्टर की बर्खास्तगी के विरोध में आज सामूहिक अवकाश, अस्पतालों में सिर्फ आपात सेवाएं

    December 26, 2025

    हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों और 415 करोड़ के अनुदान को दी मंजूरी

    October 24, 2026

    Rampur Bushahr: नगरपरिषद कॉन्ट्रैक्ट वरकर्स यूनियन रामपुर का आठवां सम्मेलन संपन्न, 13 सदस्यीय नई कमेटी गठित

    January 4, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 5 5 0
    Users Today : 1
    Total Users : 128550
    Total views : 251165
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.