एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार किन्नौर जिले के शिपकी-ला दर्रे के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करेगी। मुख्यमंत्री ने यह बात मध्य कमान, लखनऊ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने बताया कि हिन्दू, जैन और बौद्ध धर्मों के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा का अत्यंत धार्मिक महत्त्व है, और शिपकी-ला दर्रा एक व्यवहार्य मार्ग के रूप में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला शिमला एवं महसू मंडल ने शिमला के सीटीओ चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष हिनिश चोपड़ा ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कड़शोली मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। धरने को संबोधित करते हुए सुशील ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री नेशनल हेराल्ड को चंदा नहीं, बल्कि विज्ञापन के रूप में पैसा दे रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अखबार छप ही नहीं रहा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने शनिवार को छोटा शिमला स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप पत्र दाखिल करने के विरोध में किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ईडी ऑफिस के बाहर भारतीय जनता पार्टी का बैनर टांग दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए ईडी को भाजपा की “कठपुतली” बताया। छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजधानी शिमला में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा ढली थाना क्षेत्र के तहत ज्वाला माता मंदिर के पास हुआ, जहां एक जेसीबी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार, जेसीबी ऑपरेटर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे वह गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के समय जेसीबी में ऑपरेटर सहित कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला भेजा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। प्रदेश सरकार लोगों को सर्व सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ कर रही है। इस दिशा में सरकार ने राज्य में दो क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) और पांच जिला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं (डीआईपीएचएल) की स्थापना के लिए 193.75 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। हाल ही में प्रदेश मंत्रिमंडल ने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्वाहण में 50 बिस्तरों की क्षमता वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) और शिमला जिला के नागरिक अस्पताल रोहड़ू में 50 बिस्तरों की क्षमता वाले सीसीबी की स्थापना को मंजूरी प्रदान की…