एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। साइबर सैल शिमला ने सोलन जिले के एक व्यक्ति से इन्वेस्टमेंट के नाम पर की गई 93 लाख रुपए की ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शातिर ठगों के खातों से 1.43 करोड़ रुपए की राशि होल्ड करवा दी है। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से सूचना मिलने पर साइबर कमांडो की टीम ने तत्परता दिखाते हुए यह बड़ी सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि फरवरी 2024 में उसके साथ निवेश के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी हुई थी। इसके बाद जब उसने दूसरे राज्यों में शिकायत दर्ज करवानी…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, IPS के सहयोग से अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह से जुड़ी मुख्य महिला तस्कर आशा देवी को नेपाल बॉर्डर के पास बलरामपुर से गिरफ्तार किया। इस बात पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि तीन मार्च को रामपुर की डिटेक्शन टीम ने सोहन लाल और उसकी पत्नी गीता श्रेष्ठ से 26.68 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि यह दंपति कुल्लू, मंडी और शिमला में फैले एक बड़े नशा तस्करी रैकेट से जुड़े हैं। इस मामले में पुलिस…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। 18-20 अप्रैल 2025 बहुउद्देशीय सभागार और कॉन्फ्रेंस हॉल, गेयटी थियेटर, शिमला में मीमांसा तृतीया – बाल साहित्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निम्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। ✨ मुख्य आकर्षण: प्रसिद्ध लेखक देवदत्त पट्टनायक, आर्टिस्ट प्रिया कुरियन और अभिनेता-लेखिका सोहैला कपूर की विशेष उपस्थिति सभी बच्चों को खुला निमंत्रण — स्कूल प्रतिनिधित्व से वंचित बच्चे भी भाग ले सकते हैं विजेताओं को नकद पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं टोकन सॉविनियर 🎯 आयोजन का उद्देश्य: हिमाचल प्रदेश सरकार के भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश की सांस्कृतिक और साहित्यिक धरोहर को सहेजने के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। थाईलैंड के बैंकॉक शहर में 7 से 12 अप्रैल 2025 तक आयोजित फर्स्ट थाईलैंड किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में जिला शिमला के चिढ़गांव क्षेत्र की बेटियों दीक्षिता शिलाल और सनिका लल्टवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश, प्रदेश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। दीक्षिता शिलाल ने माइनस 56 किलोग्राम श्रेणी में सिल्वर पदक और सनिका लल्टवान ने उसी श्रेणी में कांस्य पदक जीता। बुधवार को दोनों खिलाड़ियों ने उपायुक्त अनुपम कश्यप से उनके कार्यालय में भेंट की। उपायुक्त ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि ये बेटियां पूरे हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। डीपीएस झाकड़ी के छात्र अभ्युदय सिंह चंदेल ने शिमला में आयोजित नेशनल बीच ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 12 से 15 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। फाइनल मुकाबले में अभ्युदय ने हरियाणा के प्रतिद्वंद्वी को हराकर यह जीत दर्ज की। इसके साथ ही अभ्युदय को जूनियर वर्ग में बेस्ट प्लेयर का खिताब भी प्रदान किया गया। यह उनका नेशनल स्तर पर दसवां गोल्ड मेडल है, जो उनकी निरंतर मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है। महज 14 वर्ष की उम्र में अभ्युदय इस क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता…