Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सराहन। सीटू से संबंधित मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ब्लॉक यूनिट सराहन की बैठक विश्राम गृह ज्यूरी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्षा मीना ने की, जबकि महासचिव संगीता, सीटू नेता मिलाप नेगी, सीता देवी, सुमन, कमला देवी, रक्षा, कृष्णा मेहता, प्रोमिला, गीता देवी, ज्ञानू देवी, विजयलक्ष्मी सहित कई मिड-डे मील वर्कर मौजूद रहीं। बैठक में 20 मई को होने वाली प्रदेशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। मीना और संगीता ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में मात्र ₹500 की मानदेय बढ़ोतरी मजाक है। वर्कर्स को 10 महीने की…

Read More

रामपुर बुशहर। सीआईएसएफ की झाकड़ी और रामपुर बायल इकाइयों ने एसजेवीएनएल के सहयोग से राष्ट्रीय अग्निसेवा दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर बाम्बे डाॅकयार्ड में हुए भीषण अग्नि दुर्घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शहीद स्तंभ पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। झाकड़ी परियोजना के प्रमुख आशुतोष बहुगुणा और रामपुर बायल के प्रमुख विकास मारवा ने सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार के साथ सुरक्षा और अग्निशमन शाखा के जवानों को ईमानदारी से कर्तव्य का पालन करने की शपथ दिलाई। साथ ही, बुकलेट, पम्फलेट और बैनर का विमोचन किया गया। इस वर्ष की थीम “एकजुट…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बल्देयां स्थित फायर ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय पुष्पांजलि समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा में सबसे पहले अग्निशमन विभाग के कर्मियों को बुलाया जाता है। ये कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाने में जुटे रहते हैं, जो वास्तव में एक बड़ी बात है। फायर सर्विस वीक 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जा रहा है, और इस दौरान 1944 में बॉम्बे डॉकयार्ड के अग्निकांड में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला। कांगड़ा जिले के पपरोला क्षेत्र की एक महिला ऑनलाइन निवेश के झांसे में आकर 2.59 करोड़ रुपये गंवा बैठी। महिला को सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन के माध्यम से अधिक मुनाफे का लालच दिया गया, जिसके बाद वह ठगों के संपर्क में आई और कई महीनों तक उनके बैंक खातों में किस्तों में बड़ी राशि ट्रांसफर करती रही। साइबर थाना धर्मशाला में दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट से भारी रिटर्न देने वाली एक पोस्ट देखी। जब उसने पोस्ट पर क्लिक किया तो उसे शातिरों ने संपर्क कर भरोसे में ले…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  ऊना। गगरेट उपमंडल के मवा सिंधिया गांव में सोमवार को सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। सभी लोग हरोली उपमंडल के बाथू गांव से टेंपो में सवार होकर भंजाल गांव में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। वापस लौटते समय टेंपो का टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में 12 वर्षीय दीक्षा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और…

Read More