एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की असीम कृपा से रामपुर के कॉलेज मैदान में जोनल निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन के प्रचार विभाग के कोऑर्डिनेटर हेमराज शर्मा ने सतगुरु माता जी का पावन संदेश सभी श्रद्धालुओं तक पहुँचाया। अपने विचार व्यक्त करते हुए हेमराज शर्मा ने कहा, “मानव जन्म पाकर मोक्ष की इच्छा स्वतः नहीं होती, क्योंकि भौतिक संसार में व्यक्ति अधिकतर सांसारिक सुखों की ही तलाश करता है। परंतु संतों की कृपा से ही मानव अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य—ब्रह्म ज्ञान—के प्रति जागरूक होता है।” उन्होंने…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में 21 अप्रैल को बॉक्सिंग के लिए खेलो इंडिया सेंटर के तहत ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। यह सेंटर जिला शिमला का एकमात्र खेलो इंडिया खेलो सेंटर है, जहां जूनियर व सब-जूनियर श्रेणियों के छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला खेल सेवाएं एवं खेल अधिकारी शिमला के निर्देशानुसार ट्रायल सुबह 9 बजे विद्यालय परिसर में शुरू होंगे। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक श्रेणी में 15 लड़कों व 15 लड़कियों का चयन किया जाएगा। इस ट्रायल का उद्देश्य…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने लंबे समय से लंबित प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन को 6,297 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भर्ती आउटसोर्स आधार पर होगी, जिसमें नर्सरी टीचर ट्रेनिंग प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया पहले से लंबित थी, जिस पर हिमाचल हाईकोर्ट ने आउटसोर्सिंग के आधार पर रोक लगा दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है। पद का नाम: प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षक पात्रता: आयु…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सेवानिवृत्त पूर्व आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह ध्रैक ने कहा कि केंद्र सरकार के वन अधिकार अधिनियम, 2006 से लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने इस अधिनियम को प्रदेश में लागू करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राजस्व व बागवानी मंत्री जगत नेगी, लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय विधायक नंद लाल का आभार जताया। रामपुर में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान उन्होंने लोगों को इस कानून के बारे में जानकारी दी और बताया कि यह अधिनियम उन लोगों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है जिन्होंने 2005 से पहले वन भूमि पर कब्जा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब पंचायतों में विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले रेत, बजरी और पत्थरों के टेंडर विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) आमंत्रित करेंगे। पहले यह जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों के पास होती थी। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में विकास कार्यों में पारदर्शिता लाना और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग को रोकना है। इस नई व्यवस्था के तहत, प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर एक कमेटी गठित की जाएगी, जिसकी अगुवाई सुपरिटेंडेंट करेंगे। इस कमेटी में अकाउंटेंट, कनिष्ठ अभियंता और दो पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यह कमेटी बाजार में रेत, बजरी और पत्थरों की कीमतों का आकलन…