Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है। शिमला में आयोजित एक विशाल प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को अपराध, माफियाराज और कर्ज के दलदल में धकेल दिया है। उन्होंने दावा किया कि जनता में भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है और अब यह सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। श्रीकांत शर्मा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त बताते हुए आरोप लगाया कि अपराधियों को कांग्रेस सरकार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग, जिला शिमला द्वारा गेयटी थिएटर में कलाकारों की ग्रेडिंग के लिए ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन विभाग में पंजीकृत 30 कलाकारों ने गायन, नृत्य और वादन जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी। जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया के माध्यम से जिला शिमला के कलाकारों को श्रेणीबद्ध किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 27 मार्च, 2025 को भी प्रातः 11 बजे से गेयटी थिएटर में जारी रहेगी। ऑडिशन का उद्देश्य कलाकारों को मंच प्रदान करना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। चयनित कलाकारों को उनके…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए 23वीं वेंडर डेवलपमेंट मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा, कॉरपोरेट मुख्यालय एवं अन्य परियोजनाओं के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। वेंडर डेवलपमेंट मीट का महत्व अपने संबोधन में निदेशक अजय कुमार शर्मा ने कहा कि वेंडर डेवलपमेंट मीट समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे एमएसएमई के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। डीजी एनसीसी, नई दिल्ली के तत्वावधान में नागपुर स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में प्री-कमिशन कोर्स प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में भारत के विभिन्न राज्यों से चयनित शिक्षक कैडेट्स को भारतीय सेना के अधिकारियों द्वारा 3 फरवरी से 19 मार्च तक 45 दिनों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। हिमाचल प्रदेश से जिला शिमला के 7 और जिला लाहौल-स्पीति से 1 प्रशिक्षु एनसीसी अधिकारी बने। इनमें शामिल अधिकारी हैं: विवेक मेहता (अंग्रेजी प्रवक्ता, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ननखड़ी) नोवल कुमार (राजनीति शास्त्र प्रवक्ता, डीएवी स्कूल, टुटू) कृष्ण कुमार (टीजीटी हिंदी, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक…

Read More

नई दिल्ली। अगर आप डिजिटल पेमेंट की बजाय नकद लेनदेन को प्राथमिकता देते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। सरकार ने देशभर में एटीएम से पैसे निकालने पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला किया है, ऐसे में एक मई से एटीएम से पैसे निकालन महंगा हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एटीएम इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को इसको लेकर आरबीआई की ओर से अधिसूचना जारी की गई। इस बढ़ोतरी के बाद बैंकिंग सेवाओं पर सीधा असर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आपको कितना चार्ज देना होगा और इसके पीछे…

Read More