Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
धर्म एवं संस्कृति

Avinash memorial cricket tournament : पहले मैच में ब्लैक बॉयज ने रामपुर व्यापार मंडल को हराया

ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 2, 2025Updated:November 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के पाटबंगला मैदान में रविवार को अविनाश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो गया। शुभारंभ समाजसेवी एवं प्रगतिशील बागवान अरुण मेहता, तरुण शर्मा और सुनील बिष्ट ने किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर पहला मैच ब्लैक बॉयज रामपुर और व्यापार मंडल रामपुर के बीच खेला गया। ब्लैक बॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 156 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज दयाल सिंह कायथ ने 70 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि यशवीर महाजन ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ 30 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में, व्यापार मंडल की टीम 113 रन पर सिमट गई और ब्लैक बॉयज ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। अपनी अर्धशतकीय पारी और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दयाल सिंह कायथ को ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रामपुर कॉलेज के मैदान में प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथियों
के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ी और ब्लैक बॉयज क्लब के पदाधिकारी।

 

युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने मिलेगा मौका 

 ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र बोरिस ने मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रतियोगिता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगी। इस तरह के आयोजन से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और वे एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं। मुख्य अतिथियों ने भी युवाओं को खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयोजक कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहनी चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा खेलों की ओर आकर्षित हों।

जीतने वाली टीम में मिलेंगे एक लाख रुपये 

प्रतियोगिता के आयोजन से संबंधित जानकारी देते हुए अध्यक्ष देवेंद्र बोरिस ने बताया कि यह क्रिकेट स्पर्धा लेदर फॉर्मेट में खेली जा रही है और इसमें प्रदेश भर की टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इस मौके पर कैप्टन दुर्गा प्रसाद, दयाल सिंह कायथ, सुनील चौहान, यशवीर महाजन, यशवंत शर्मा, करण, रविंद्र, रस्तोगी सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।

 

Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleप्रदेश राजस्व व बागवानी मंत्री के जन्मदिन में रामपुर रक्तदान शिविर
Next Article Chitta case : शिमला के लालपानी में बालूगंज की युवती से पकड़ा चिट्‌टा
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

चंबा में सीएम सुक्खू का बड़ा एलान: हिमाचल के हजारों आउटसोर्स कर्मियों के लिए जल्द बनेगी नीति

August 3, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का विमोचन

July 30, 2026

Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

July 30, 2026

Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

July 26, 2026

मणिमहेश यात्रा 2026: बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं मिलेगा प्रवेश, अगस्त से शुरू होगी बुकिंग, जानिए कितना लगेगा शुल्क

July 24, 2026

सेब सीजन 2026 : रामपुर से दिल्ली 0.95 पैसे और चंडीगढ़ ₹1.30 में पहुंचेगा 1 क्विंटल सेब; मालभाड़े की दरें तय

July 24, 2026

Shimla : देवशयनी एकादशी 25 जुलाई को: चातुर्मास का होगा शुभारंभ; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और धार्मिक महत्व

July 23, 2026

Manimahesh Yatra 2026 : 25 अगस्त से शुरू होगी पावन यात्रा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से; जानें नए नियम और बदलाव

July 18, 2026

Shrikhand Mahadev: श्रीखंड महादेव के प्रतिबंधित गानवी–जघोरी–फांचा मार्ग पर पुलिस और वन कर्मियों की होगी तैनाती

July 15, 2026

Rampur Bushahr: श्रीखंड यात्रा को लेकर फांचा पंचायत की चेतावनी, अनुमति से पहले यात्रा करने वालों पर होगी कार्रवाई

July 12, 2026

Yogini Ekadashi 2026: तिथि क्षय का विशेष संयोग, गृहस्थ 10 और वैष्णव 11 जुलाई को रखेंगे व्रत; जानें पारण का सही समय

July 9, 2026

Shrikhand Mahadev: फांचा से जल्द शुरू हो सकती है श्रीखंड महादेव यात्रा, तकनीकी रिपोर्ट मंजूरी के लिए उपायुक्त को भेजी

July 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 2 2 8
Users Today : 56
Total Users : 117228
Total views : 232681
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.