Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
मौसम

Mandi: उपायुक्त अपूर्व देवगन पहुंचे ग्राउंड जीरो: गाड़ागुशैणी और बालीचौकी में राहत कार्यों की समीक्षा

ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 12, 2025Updated:October 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

मंडी। मंडी जिला राहत कार्यों को तेज गति देने के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन ने गाड़ागुशैणी, बालीचौकी और जंजैहली जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का ग्राउंड जीरो पर दौरा किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों के साथ मिलकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की गहन समीक्षा की और प्रभावित लोगों से सीधा संवाद भी किया।

दो दिवसीय दौरे में उपायुक्त ने सबसे पहले जंजैहली में राहत कार्यों की समीक्षा की, इसके बाद गाड़ागुशैणी पहुंचे। यहां उन्होंने राशन की उपलब्धता, संपर्क मार्गों की बहाली, संचार सेवाएं और अन्य आवश्यक सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। गाड़ागुशैणी के विभिन्न राशन डिपो का निरीक्षण कर खाद्यान्नों की गुणवत्ता भी जांची गई। साथ ही, उन्होंने स्थानीय विद्यालय के छात्रों और स्टाफ से संवाद कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।

गाड़ागुशैणी से बाहू तक का सफर उपायुक्त ने पैदल तय किया, जिससे उनके जमीनी हालात समझने की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। इसके बाद वे जीभी होते हुए बालीचौकी पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और पुनर्बहाली कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी प्रभावितों को अगस्त व सितंबर माह का राशन उपलब्ध करवा दिया गया है और रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी सुनिश्चित की गई है। साथ ही, सड़क संपर्क बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिसमें रेशन, छत्तरी, शैटाधार सड़क मार्ग पहले ही बहाल कर दिए गए हैं।

सेब उत्पादक क्षेत्रों से फसल को बाहरी मंडियों में भेजने का कार्य भी तेज़ी से चल रहा है। बागवानी विभाग के अधिकारी बालीचौकी और माणी क्षेत्रों का दौरा कर परिवहन व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं।

इसी बीच, एसडीएम थुनाग ने भी बगड़ाथाच पंचायत के खुनाची गांव में जाकर लोगों से संवाद किया और उन्हें सरकार की ओर से किए जा रहे राहत प्रयासों की जानकारी दी। एक अन्य प्रशासनिक दल ने माणी पंचायत का निरीक्षण किया और शिक्षण संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्र, सड़क, विद्युत और पेयजल सेवाओं की बहाली की स्थिति की समीक्षा की।

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (ना.) बालीचौकी देवीराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#Balichowki #DCMandi #DisasterManagementHimachal #Gadagushaini #GroundZeroVisit #HimachalRainDisaster #MandiDistrict #ReliefAndRehabilitation
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleKinnaur: किन्नौर में मिशन शक्ति के तहत 10 दिवसीय बेटी बचाओ जागरूकता अभियान का सफल समापन
Next Article Shimla: जिला परिषद शिमला की बैठक में 75 प्रश्नों और 66 प्रस्तावों पर हुई चर्चा, विकास कार्यों पर जोर
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

June 1, 2026

Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

May 21, 2026

Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

April 27, 2026

Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

April 24, 2026

Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

April 8, 2026

Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

March 20, 2026

Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

March 11, 2026

Himachal Weather : 11 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट

March 9, 2026

Shimla: अनुपम कश्यप ने आपदा मित्रों से किया संवाद, समाज में अहम भूमिका पर दिया जोर

February 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 7 9 3
Users Today : 70
Total Users : 111793
Total views : 223185
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.