Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: जिला परिषद शिमला की बैठक में 75 प्रश्नों और 66 प्रस्तावों पर हुई चर्चा, विकास कार्यों पर जोर

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 12, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। जिला परिषद शिमला की त्रैमासिक साधारण बैठक का आयोजन आज जिला परिषद भवन चलौंठी के सभागार में हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी ने की। बैठक की शुरुआत में हाल ही में प्रदेश में आई आपदा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया।

    बैठक के दौरान कुल 75 प्रश्न और 66 प्रस्तावों पर गहन चर्चा की गई। सभी प्रस्तावों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

    जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी ने कहा कि,

    “बैठकों का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति देना और जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।”

    प्रमुख मुद्दे और प्रस्ताव:

    • सदस्य अनिल काल्टा ने आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए पर्याप्त वित्तीय प्रावधानों की मांग की।

    • एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने जानकारी दी कि ग्रामीण सड़कों के लिए ₹75,000 प्रति किलोमीटर तथा राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए ₹1.20 लाख की राहत राशि निर्धारित है।

    • सदस्य सुभाष कैंथला ने नारकंडा या कुमारसैन में प्रदूषण जांच केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा, जिस पर हिमफैड अधिकारी ने मोर्थ पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी।

    • त्रिलोक भलूनी ने हिमाचल को “राष्ट्रीय आपदा” घोषित करने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने की अनुशंसा की।

    • कौशल मूंगटा ने जिला परिषद भवन में लाउंज निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिस पर निर्णय लिया गया कि छत निर्माण पूर्ण होने के बाद कार्य आरंभ होगा।

    इस बैठक में 10 नए विकास प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए। सभी सदस्यों ने अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं को सदन में रखा और प्रशासन से त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की मांग की।

    #DisasterReliefHimachal #HimachalDevelopment #PanchayatDevelopmentHimachal #PollutionCheckCenterShimla #QuarterlyMeetingShimla #ShimlaZilaParishadProposals #ZilaParishadShimla
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: उपायुक्त अपूर्व देवगन पहुंचे ग्राउंड जीरो: गाड़ागुशैणी और बालीचौकी में राहत कार्यों की समीक्षा
    Next Article Shimla: विक्रमादित्य सिंह ने कोच्चि में केरल अर्बन कॉन्कलेव में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    हरियाणा में बाढ़ का खतरा: हथिनी कुंड बैराज पर यमुना उफान पर

    August 18, 2025

    Shimla: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 1.14 करोड़ से बनने वाले सांगटी-सन्होग पंचायत सामुदायिक केंद्र का किया वर्चुअल शिलान्यास

    January 23, 2026

    Kullu : लावारिस पशु से टकराकर घर के आंगन में गिरी बाइक; PGI ले जाते समय दो दोस्तों की मौत

    July 16, 2026

    Solan : करालघाट जंगल में डबल डेथ मिस्ट्री, युवक लटका मिला, युवती जमीन पर मृत

    March 17, 2026

    Rampur Bushahr: रोटरी क्लब रामपुर ने समाज सेवा के 25 वर्ष किए पूर्ण, पीयूष आनंद बने नए अध्यक्ष

    July 20, 2025

    Incredible Winners of the Travel Photo Awards Celebrate Global Culture

    March 10, 2022
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 5 4 9
    Users Today : 0
    Total Users : 128549
    Total views : 251163
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.