Shimla : हिमाचल में 6 दिन मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान, आज भी बारिश का अलर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 6 दिन तक मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। 16 जून से 21 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं। खासकर 20 और 21 जून को निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। अगले कुछ दिनों के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की संभावना है। इससे राज्य के अधिकतर इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई है। कांगड़ा में सबसे अधिक 34 मिमी बारिश दर्ज की गई। शिमला, कुल्लू और सिरमौर जिलों में भी तेज बारिश देखने को मिली है। इसके चलते राज्य के कई शहरों का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। इस गिरावट से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है और पहाड़ी इलाकों का मौसम सुहावना हो गया है।

इन जगहों का बदला तापमान

  • धौलाकुआं: 5.1 डिग्री की गिरावट के बाद 32.0°C

  • कल्पा: 4.9 डिग्री की गिरावट के बाद 22.4°C

  • सोलन: 3.2 डिग्री की गिरावट के बाद 31.4°C

  • बिलासपुर: 3.0 डिग्री की गिरावट के बाद 35.4°C

  • ऊना: 2.4 डिग्री की गिरावट के बाद 39.8°C

    टूरिज्म हॉटस्पॉट्स पर बढ़ी रौनक

    शिमला , मनाली, कुफरी, नारकंडा और कसौली जैसे पर्यटन स्थलों पर मौसम खुशनुमा हो गया है। बारिश के बाद बढ़ी ठंडक ने पर्यटकों को आकर्षित किया है।

    • शिमला: 27.0°C

    • मनाली: 26.7°C

    • नारकंडा: 20.9°C

    • कुफरी: 22.6°C

    • कसौली: 28.7°C

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *