Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: बुशहर कबड्डी संघ रामपुर ने महिला भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित
    • Rampur Bushahr: खनेरी के स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल का 10वीं रिजल्ट 100%, दृष्टि नेगी बनी टॉपर
    • Himachal Jobs : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल से इंटरव्यू
    • Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में सिया हत्याकांड के विरोध में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दोषियों को सख्त सजा की मांग
    • Himachal Pradesh Bar Council Election : 20 अप्रैल मतदान, 23 को रिजल्ट; 7,780 वकील डालेंगे वोट
    • Himachal : शिमला में टाउन हॉल ऑफ वुमन का आयोजन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर व्यापक मंथन
    • Illegal Mining Case: हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के चाचा और भाई गिरफ्तार, कोर्ट में किया सरेंडर
    • दैनिक राशिफल 16 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने की हिमुडा परियोजनाओं की समीक्षा, चंडीगढ़ के निकट नई टाउनशिप विकसित करने के दिए निर्देश

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 3, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमुडा परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता की और प्रदेश में चल रही व प्रस्तावित आवासीय परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने हिमुडा अधिकारियों को चंडीगढ़ के निकट नई टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं का पता लगाने के निर्देश दिए, ताकि राज्य के लोगों की आवास संबंधी जरूरतों को पूरा किया जा सके।

    मुख्यमंत्री ने शिमला के पास प्रस्तावित जाठिया देवी सैटेलाइट टाउनशिप की भी समीक्षा की और परियोजना को गति देने के लिए जल्द एक सलाहकार नियुक्त करने को कहा। उन्होंने बताया कि टाटा इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी ने इस परियोजना की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें सौंदर्यीकरण और विश्व स्तरीय सुविधाओं का प्रावधान होगा।

    सुक्खू ने शिमला शहर के विकासनगर में बनने वाले वाणिज्यिक परिसर के निर्माण को तेज करने के लिए ₹20 करोड़ जारी करने का आश्वासन भी दिया। यह भवन सरकारी कार्यालयों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित एक आधुनिक शहरी केंद्र होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सभी आगामी आवासीय परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

    इस बैठक में नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेन्द्र वशिष्ठ, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #Chandigarh Township #CM Sukhvinder Singh Sukhu #Himachal Government #Himachal Housing Projects #Himachal Pradesh News #HIMUDA Meeting #HIMUDA Projects #Jathia Devi Satellite Town #Rajesh Dharmani #Shimla Development #Tata Engineering Services #Urban Development
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Shimla : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहनों में काली फिल्म पर सख्ती बढ़ाई, होंगे चालान

    March 16, 2026

    क्लास-थ्री पदों में महिलाओं को 25% आरक्षण का कानून बनेगा: मुख्यमंत्री सुक्खू

    March 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 4 0 1 6
    Users Today : 137
    Total Users : 104016
    Total views : 209802
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.