Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • HPTU HPCET 2026: 9704 आवेदन, 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र, 9-10 मई को प्रवेश परीक्षा
    • Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में
    • Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
    • दैनिक राशिफल 06 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, 11 व 16 मई को होंगे अगले अभ्यास
    • Kullu: मढ़ी तक वाहनों के लिए खुला रोहतांग मार्ग, 19 मई तक हर मंगलवार रहेगा बंद
    • Rampur Bushahr: रामपुर के चार जिला परिषद वार्डों के लिए भाजपा ने उम्मीदवार किए घोषित
    • Rampur Bushahr: छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों से प्राप्त किया व्यावहारिक ज्ञान
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla : न्यूनतम बस किराया दोगुना, माकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 20, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    संजय चौहान, राज्य सचिव, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने न्यूनतम बस किराया ₹5 से बढ़ाकर ₹10 करने की निंदा की है। पार्टी ने इस 100% वृद्धि को जनविरोधी बताया है और मांग की है कि राज्य सरकार इसे तुरंत वापस ले। इससे पहले भी एचआरटीसी ने स्कूल बसों के किराए में 50% की वृद्धि की थी। चेतावनी दी है कि यदि सरकार यह निर्णय वापिस नहीं लेती, तो पार्टी जनता को लामबंद कर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव संजय चौहान ने कहा कि प्रदेश में रेलवे और अन्य परिवहन विकल्पों की कमी के चलते बस सेवा ही आम जनता का प्रमुख साधन है। इस वृद्धि से विशेष रूप से किसान, मजदूर, छात्र, कर्मचारी, महिलाएं और युवा प्रभावित होंगे। रोजाना सफर करने वालों को, जिनमें दिहाड़ी मजदूर, स्कूली बच्चे और कामकाजी महिलाएं शामिल हैं, अब छोटी दूरी के लिए भी दोगुना किराया देना होगा। सरकार ने यह निर्णय प्रदेश के आर्थिक संकट और एचआरटीसी के घाटे को दूर करने के नाम पर लिया है, परंतु असल समस्या नवउदारवादी नीतियों और परिवहन के निजीकरण की है। एचआरटीसी की बसें और रूट लगातार कम हो रहे हैं, जबकि निजी ऑपरेटरों को मुनाफे वाले रूट दिए जा रहे हैं। वर्तमान में एचआरटीसी के पास मात्र 2573 रूट और 3150 बसें हैं, जबकि निजी ऑपरेटरों की करीब 8300 बसें सड़कों पर हैं। किराया वृद्धि से शहरी क्षेत्रों विशेषकर शिमला जैसे शहरों में यातायात और प्रदूषण की समस्याएं और बढ़ेंगी, क्योंकि लोग निजी वाहनों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह कल्याणकारी राज्य की जिम्मेदारी निभाते हुए यह जनविरोधी निर्णय वापिस ले और एचआरटीसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को सशक्त बनाए। विश्वभर में परिवहन के निजीकरण के नकारात्मक परिणाम देखे गए हैं, जिसके चलते कई देश अब परिवहन सेवाएं फिर से सार्वजनिक क्षेत्र में ला रहे हैं। कई शहरों में तो ये सेवाएं मुफ्त भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

     

    #bilaspurhp #CPI(M) #himachal #himachaldiaries #himachali #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalPradeshNews #himalayas #hpnews #india #latestnews #dailynews #localnews #newsupdate #shimlahills #todayhpnews #trending #एचआरटीसी #जनविरोधीनीति #परिवहननिजीकरण #प्रदर्शन #बसकिरायावृद्धि #शिमलान्यूज #सार्वजनिकपरिवहन #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    April 29, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 1 3 0
    Users Today : 35
    Total Users : 107130
    Total views : 214603
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.