Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: प्रशिक्षुओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से अवगत कराने पहुँची भारतीय सेना
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना: 129 विस्थापित परिवारों को 5 लाख की एकमुश्त राशि का विकल्प, 31 मई अंतिम तिथि
    • HPTU HPCET 2026: 9704 आवेदन, 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र, 9-10 मई को प्रवेश परीक्षा
    • Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में
    • Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
    • दैनिक राशिफल 06 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, 11 व 16 मई को होंगे अगले अभ्यास
    • Kullu: मढ़ी तक वाहनों के लिए खुला रोहतांग मार्ग, 19 मई तक हर मंगलवार रहेगा बंद
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Rampur Bushahr: दरकाली बॉयज ने एक ही दिन में जीतीं दो वॉलीबॉल ट्राफियां, नोगली में बने विजेता तो खमाड़ी में रनरअप

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJune 10, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रामपुर बुशहर। दरकाली पंचायत के युवाओं ने खेल के मैदान में नया इतिहास रच दिया है। दरकाली बॉयज ने एक ही दिन में दो अलग-अलग वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर नोगली में खिताब जीता, जबकि खमाड़ी में उपविजेता बनकर पंचायत का नाम रोशन किया।

    नोगली में आयोजित प्रतियोगिता में दरकाली बॉयज ने गानवी की टीम को करारी शिकस्त दी। शुरू से ही दरकाली की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया। जीत की बदौलत उन्हें ट्रॉफी के साथ 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली। रनरअप गानवी टीम को 7,500 रुपये और ट्रॉफी दी गई।

    वहीं खमाड़ी में खेले गए टूर्नामेंट में दरकाली बॉयज ने फाइनल तक का सफर रोमांचक अंदाज में तय किया, हालांकि खिताबी मुकाबले में रोहडू की टीम ने बाज़ी मार ली। फिर भी दरकाली बॉयज ने उपविजेता की ट्रॉफी और 15,000 रुपये अपने नाम किए।

    पुनीत मरालू की कप्तानी में टीम ने शानदार खेल दिखाया। टीम में साहिल ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, अक्षु ठाकुर, चत्तर सिंह सानी, सुमीत ठाकुर और देवराज ठाकुर जैसे खिलाड़ी शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया।

    पंचायत प्रधान गुलजारीलाल सानी, उप प्रधान नींजूराम पाकला और मंदिर कमेटी प्रधान भादुर सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई और कहा कि पंचायत के युवाओं को लगातार खेलों के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने आगामी दकनोल मेले में एक भव्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाने की भी घोषणा की।

    टीम के कप्तान पुनीत मरालू ने इस जीत का श्रेय सभी खिलाड़ियों को दिया और युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेने की अपील की।


    #HimachalYouthPower #खेलोहिमाचल #दरकालीबॉयज #नशामुक्तभारत #युवाशक्ति #वॉलीबॉलचैंपियन #स्पोर्ट्सप्राइड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    April 26, 2026

    Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

    April 23, 2026

    Rohru: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को: सेवा, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश

    April 18, 2026

    Maha Shivratri 2026 : जानें 4 प्रहर की पूजा का मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

    February 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 1 8 1
    Users Today : 86
    Total Users : 107181
    Total views : 214692
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.