Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • HPRCA Hamirpur: 312 असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए 4–5 मई को CBT परीक्षा, जानें पूरी डिटेल
    • दैनिक राशिफल 23 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली महाविद्यालय बालना में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण व रचनात्मक गतिविधियां
    • Rampur Bushahr: नीरज, पल्लवी और ज्योति ने मारी बाजी, पृथ्वी दिवस पर कलना बीएड संस्थान में प्रतियोगिताएं आयोजित
    • Rampur Bushahr: भूगोल विभाग में पृथ्वी दिवस पर स्थानीय पर्यावरणीय चुनौतियों पर गहन मंथन
    • Rampur Bushahr: स्प्रिगडेल स्कूल खनेरी में पृथ्वी दिवस पर विविध गतिविधियां, छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • Rampur Bushahr: रामपुर में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, सनशाइन स्कूल के छात्रों का हरित संकल्प
    • Rampur Bushahr: झाकड़ी के पास जंगल में आग: डेरे समेत 9 मेमने जले, लाखों का नुकसान
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: विकास कार्यों में सुस्ती पर सांसद का सख्त रुख, दिशा बैठक में कई विभागों को फटकार

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 24, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में आयोजित दिशा बैठक की अध्यक्षता करते सांसद सुरेश कश्यप

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बचत भवन में सोमवार को सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सांसद ने केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा की और अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर गहरी चिंता जताई। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक समयबद्ध तरीके से पहुँचे, इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी और तत्परता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करना होगा। आपदा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बाधित सड़कों को शीघ्र खोलने के निर्देश सभी खंड विकास अधिकारियों को दिए गए।

    सड़क एवं अवसंरचना कार्यों पर असंतोष

    लोक निर्माण विभाग की प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक न मिलने पर सांसद ने नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि अगली बैठक में सभी अधिशासी अभियंता अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें व अपडेट रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज 1, 2 और 3 के तहत चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

    विद्युत, कृषि, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों की प्रगति

    • विद्युत विभाग ने बताया कि सिंगल फेस स्मार्ट मीटर का 58% कार्य पूर्ण है, शेष मार्च 2026 तक पूरा होगा।

    • कृषि विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 34.99 लाख रुपये से 957 किसानों को लाभ मिला।

    • नेशनल फूड एंड न्यूट्रिशन मिशन से 1221 लाभार्थी जुड़े हुए हैं।

    • नेशनल मिशन ऑन सस्टेनेबल एग्रीकल्चर में 60, जबकि मिट्टी एवं उर्वरक स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत 4530 किसानों को लाभ मिला है।

    • पशुपालन विभाग के राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में 39,748 कृत्रिम गर्भाधान किए गए।

    • स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का 66% बजट व्यय हो चुका है। आयुष्मान भारत के तहत 9.96 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

    नाबार्ड के 58 प्रोजेक्ट जिला शिमला में चल रहे हैं, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 13 नए प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं, जिनके लिए 141 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

    स्मार्ट सिटी व बागवानी विभाग की समीक्षा

    स्मार्ट सिटी शिमला के लंबित कार्यों पर भी चर्चा की गई। बागवानी विभाग ने बताया कि बागवानों को एवोकाडो, ब्लूबेरी और स्टोन फ्रूट्स के रूट स्टॉक उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

    मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति

    • मनरेगा के तहत 1,63,802 कार्य शुरू हुए, जिनमें से 1,41,944 पूर्ण हुए, जबकि 21,858 कार्य लंबित हैं।

    • पीएम आवास योजना 2023–24 में स्वीकृत 3233 में से 2926 घर बन चुके हैं।

    • 2024–25 में स्वीकृत 2689 में से 535 आवास पूरे हुए।

    अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

    बैठक में अनुपस्थित रहने पर सांसद ने लोक निर्माण विभाग ठियोग के अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। उन्हें 15 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अन्य अनुपस्थित अधिकारियों को भी नोटिस देने के आदेश हुए। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सांसद का स्वागत किया और शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंघल ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आश्वासन दिया कि सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा।

    #AgricultureSchemes #DevelopmentReview #DishaMeeting #DistrictDevelopment #HimachalUpdates #HPGovt #MNREGA #PMAY #PMGSY #ShimlaNews #SmartCityShimla #SureshKashyap
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 4 9 2 2
    Users Today : 26
    Total Users : 104922
    Total views : 211283
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.