Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • HPTU HPCET 2026: 9704 आवेदन, 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र, 9-10 मई को प्रवेश परीक्षा
    • Una News: अंब में शादी से पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार, बीच में रुकी रस्में
    • Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
    • दैनिक राशिफल 06 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, 11 व 16 मई को होंगे अगले अभ्यास
    • Kullu: मढ़ी तक वाहनों के लिए खुला रोहतांग मार्ग, 19 मई तक हर मंगलवार रहेगा बंद
    • Rampur Bushahr: रामपुर के चार जिला परिषद वार्डों के लिए भाजपा ने उम्मीदवार किए घोषित
    • Rampur Bushahr: छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों से प्राप्त किया व्यावहारिक ज्ञान
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal : प्रदेश में खनन-चिट्टा माफिया सक्रिय, सरकार रोकने में नाकाम : बिंदल

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 11, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया और चिट्टा माफिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफिया राज स्थापित हो गया है और वर्तमान कांग्रेस सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही है।

    डॉ. बिंदल ने मंडी जिले में एसडीएम पर हुए जानलेवा हमले को माफिया की बढ़ती ताकत और सरकारी तंत्र की लाचारी का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यदि इलाके के सबसे बड़े प्रशासनिक अधिकारी (एसडीएम) पर खुलेआम हमला किया जा सकता है, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह घटना अकेली नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में खनन माफिया बेखौफ होकर सक्रिय हैं। विशेष रूप से सोलन जिले का बद्दी-बरोटीवाला क्षेत्र माफिया गतिविधियों का केंद्र बन चुका है, जहां राजनीतिक संरक्षण के चलते प्रशासन भी असहाय नजर आ रहा है। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि ऊना, सिरमौर, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिले भी इस समस्या से बुरी तरह प्रभावित हैं। यहां खनन माफिया, चिट्टा माफिया और शराब माफिया खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

    चिट्टा माफिया बर्बाद कर रहा युवा पीढ़ी

    प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने कहा कि हिमाचल में नशे (चिट्टा) का बढ़ता प्रचलन एक गंभीर समस्या बन चुका है। नशे की चपेट में आने से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, और सरकार इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस, वन विभाग और खनन गार्ड्स तक पर हमले कर रहे हैं। आए दिन फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार और मुख्यमंत्री सिर्फ मूकदर्शक बने हुए हैं।बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण प्रशासन उन पर कार्रवाई करने में असमर्थ है। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर कब तक प्रदेश की जनता माफिया राज का शिकार होती रहेगी? उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की कि खनन और नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें और प्रदेश की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    April 29, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 1 3 0
    Users Today : 35
    Total Users : 107130
    Total views : 214604
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.