Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुल्लू में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण के आदेश
    • Shimla: धरेच बनी हिमाचल की पहली ग्रीन पंचायत, CM सुक्खू ने 500 किलोवाट सौर परियोजना का किया शुभारंभ
    • Shimla: Droupadi Murmu के शिमला आगमन पर भव्य स्वागत, हिमाचल के पांच दिवसीय दौरे की शुरुआत
    • रोहड़ू में हर्ष फायरिंग से महिला की मौत, कुलगांव में धार्मिक आयोजन के दौरान चली गोली
    • Shimla Visit : शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 6 दिन हिमाचल में; अटल टनल का करेंगी दौरा
    • Rampur Bushahr: नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल: मानसून से पहले आपदा प्रबंधन और चेतावनी प्रणाली की जांच
    • Rampur Bushahr: छितकुल की वादियों में बुशहर बी.एड. प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण
    • Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में 9 लाख की बॉयोकेमिस्ट्री मशीन ठप, मरीजों को बाहर करानी पड़ रही जांचें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal IPS Transfer : 12 अधिकारियों के तबादले, शिमला सहित 4 जिलों के SP बदले

    Himachal IPS Transfer : हिमाचल सरकार ने 12 IPS अधिकारियों के तबादले किए। शिमला, सोलन, ऊना समेत कई जिलों में नए SP तैनात, IG और DIG स्तर पर भी फेरबदल।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 6, 2026Updated:February 6, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    Himachal IPS Transfer : हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। वीरवार शाम को गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, जबकि वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह कदम कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    एसपी सोलन गौरव सिंह को अब पुलिस अधीक्षक शिमला बनाया गया है। सचिन को एसपी ऊना और तिरुमलाराजू एसडी वर्मा को पुलिस अधीक्षक सोलन नियुक्त किया गया है। वहीं, साक्षी वर्मा को पुलिस अधीक्षक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, मंडी लगाया गया है। एचपीएस अधिकारी विनोद कुमार-1 को पुलिस अधीक्षक मंडी नियुक्त किया गया है।

    तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे अभिषेक दुल्लर को पुलिस महानिरीक्षक (संचार एवं तकनीकी सेवाएं) नियुक्त किया गया है। डीके चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक, सशस्त्र पुलिस एवं प्रशिक्षण डरोह की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीआईजी सौम्या सांबशिवन (उत्तरी रेंज) अब पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह के प्रिंसिपल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। रोहित मालपानी को उप पुलिस महानिरीक्षक साइबर क्राइम, शिमला लगाया गया है। डॉ. रमेश चंद्र छाजटा, जो एसपी (लीव रिजर्व) थे, को उप महानिरीक्षक पुलिस, जेल एवं सुधार सेवाएं नियुक्त किया गया है। एसपी स्पेशल टास्क फोर्स मंडी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे दिवाकर शर्मा को उप महानिरीक्षक इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी, धर्मशाला की जिम्मेदारी दी गई है।

    अरविंद चौधरी को कमांडेंट, चौथी इंडियन रिजर्व बटालियन जंगलबेरी नियुक्त किया गया है। संदीप कुमार भारद्वाज को राज्यपाल का एडीसी बनाया गया है।  जबकि एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी को डीआईजी पद पर पदोन्नत होने के बाद कार्मिक विभाग के अधीन किया गया है। एसपी ऊना अमित यादव और डीआईजी इंटेलिजेंस एवं सिक्योरिटी धर्मशाला रमन शर्मा को तत्काल पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

    #AdministrativeUpdate #ARBtimes #BureaucracyNews #GovernmentOrder #HimachalNews #HimachalPolice #himachalpradesh #IndiaNews #IPSTransfer #LatestNews #LawAndOrder #PoliceReshuffle #PoliceTransfer #SPTransfer #TrendingNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: Droupadi Murmu के शिमला आगमन पर भव्य स्वागत, हिमाचल के पांच दिवसीय दौरे की शुरुआत

    April 27, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 8 1 3
    Users Today : 134
    Total Users : 105813
    Total views : 212623
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.