Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, 11 व 16 मई को होंगे अगले अभ्यास
    • Kullu: मढ़ी तक वाहनों के लिए खुला रोहतांग मार्ग, 19 मई तक हर मंगलवार रहेगा बंद
    • Rampur Bushahr: रामपुर के चार जिला परिषद वार्डों के लिए भाजपा ने उम्मीदवार किए घोषित
    • Rampur Bushahr: छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों से प्राप्त किया व्यावहारिक ज्ञान
    • Shimla: आईजीएमसी शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
    • Rampur Bushahr: बुशहर बी.एड. संस्थान नोगली में दिव्या कालिया और शांति देवी ने किया टॉप
    • Kinnaur: केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स की लगातार दूसरी जीत, डा. प्रेम नेगी बने मैच के हीरो
    • Rampur Bushahr: नगर परिषद रामपुर चुनाव: स्क्रूटनी में सभी नामांकन वैध, अब 6 मई की नाम वापसी पर नजर
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: हिमाचल प्रदेश विवि के वित्तीय संकट पर शिक्षक संघ ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamAugust 8, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ ने आज विश्वविद्यालय की गंभीर वित्तीय स्थिति को लेकर माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति को ज्ञापन सौंपा। संघ अध्यक्ष के साथ प्रो. चंद्रमोहन, प्रो. शिवकुमार डोगरा, डॉ. जोगिन्दर सकलानी, डॉ. रामलाल और डॉ. अंजलि भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विश्वविद्यालय के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता की उपेक्षा की जा रही है।

    राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग करते हुए उन्होंने बताया कि समय पर अनुदान जारी न होने से कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। इसी क्रम में आज कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन हुआ, जिसमें गैर-शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

    डॉ. नितिन व्यास ने जानकारी दी कि देर रात अनुदान से संबंधित फाइल पर सरकार ने हस्ताक्षर किए, जिससे आज सभी कर्मचारियों का वेतन जारी किया गया। हालांकि उन्होंने साफ किया कि आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है। जब तक एकमुश्त अनुदान राशि विश्वविद्यालय के खाते में नहीं आती, आंदोलन जारी रहेगा।

    उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विश्वविद्यालय को मात्र 152 करोड़ का अनुदान दिया जा रहा है, जबकि हर साल वेतन और पेंशन के लिए 240 करोड़ की आवश्यकता होती है। सरकार को प्रति वर्ष 250 करोड़ रुपये अनुदान देना चाहिए, जबकि विश्वविद्यालय खुद के संसाधनों से 100 करोड़ का घाटा वहन कर रहा है। संघ ने मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए और अनुदान में देरी के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

    #EducationFunding #FinancialCrisis #GovernmentEducationGrant #GovernorMemorandum #HimachalPradeshUniversity #HPUProtest #HPUSalaryIssue #TeachersAssociationProtest #UniversityGrant #UniversityTeachersWelfareAssociation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    April 29, 2026

    Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

    April 25, 2026

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 0 9 6
    Users Today : 1
    Total Users : 107096
    Total views : 214551
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.