Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mandi : सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ
    • State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान
    • Himachal Budget 2026: Group-B कर्मचारियों के वेतन डिफर पर विरोध, DA पर भी उठे सवाल
    • Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज
    • Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला
    • Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा
    • Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    हिमाचल प्रदेश में बारिश-भूस्खलन से तबाही; मणिमहेश यात्रा पर रोक, तीन श्रद्धालुओं की मौत, आज दो जिलों में रेड अलर्ट

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamAugust 26, 2025Updated:October 5, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश और भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। सोमवार को कांगड़ा, बिलासपुर, कुल्लू, हमीरपुर और मंडी जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। मणिमहेश यात्रा के दौरान खराब मौसम में पंजाब के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। प्रशासन ने अगले आदेशों तक यात्रा पर रोक लगा दी है। करीब 3000 से ज्यादा यात्री बीच रास्ते में फंसे हैं। वहीं, कांगड़ा में डडवाड़ा गांव में एक बुजुर्ग की खड्ड में बहने से मौत हो गई। मणिमहेश यात्रा के दौरान जान गंवाने वालों में पंजाब के सुजानपुर के अमन, पठानकोट के रोहित और गुरदासपुर के अनमोल शामिल हैं। उधर, शिंकुला दर्रा, कुगती जोत और बारालाचा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई है।

    हमीरपुर जिले के लठियाणी में भारी भूस्खलन के चलते बंद पड़ी सड़क।  स्रोत : सोशल मीडिया 

    आज सात जिलों में बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

    मौसम को देखते हुए ऊना, चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर और सोलन में मंगलवार को स्कूल बंद रहेंगे। बारिश और भूस्खलन से 793 सड़कें बंद हैं। वहीं, आनी कुल्लू, मंडी-पठानकोट, किरतपुर-मनाली फोरलेन समेत पांच हाईवे भी बंद हुए हैं। मंडी जिले में किरतपुर-मनाली हाईवे के बंद होने से हनोगी और रैंसनाला टनल में 300 गाड़ियां कई घंटे फंसी रहीं। सराज क्षेत्र के कई गांवों में जमीन धंसने से 15 मकानों को खतरा हो गया है। कुल्लू में नाले का जलस्तर बढ़ने से पानी दुकानों में घुस गया। कांगड़ा में गगल एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित रहीं। डमटाल-इंदौरा-पठानकोट मार्ग पर पुली टूट गई। बिलासपुर में हरियाणा की दो गाड़ियों पर गिरे बड़े बड़े पत्थर। इसमें सवार लोग बाल-बाल बचे। वहीं, कांगड़ा के ज्वालामुखी में एक निजी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। ऊना के अबादा स्कूल में भूस्खलन होने से स्कूल की दीवार टूट गई और मलबा अंदर घुस गया। हमीरपुर में लठियाणी के पास भूस्खलन से एनएच बाधित रहा। वहीं, मंडी में पठानकोट हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा भूस्खलन से ध्वस्त हो गया है। 

    बिलासपुर में एनएच पर हरियाणा की दो गाड़ियां चट्‌टानें गिरने से क्षतिग्रस्त हो गईं। इसमें सवार लोग सकुशल हैं। स्रोत : सोशल मीडिया 

    कांगड़ा और कांगड़ा में आज रेड अलर्ट घोषित

    मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को चंबा और कांगड़ा में रेड अलर्ट जारी किया गया। वहीं, कुल्लू-मंडी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसे स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं, लोगों को अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

    ऊना जिले के अबादा में भूस्खलन से स्कूल की दीवार टूट गई और सारा मलबे कमरे में घुस गया। स्रोत : सोशल मीडिया 

    बारिश-बादल फटने से अब 2394 करोड़ का नुकसान

    सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 48 घंटों में  147 पक्के-कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। मानसून सीजन में अब तक 2394 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। 20 जून से 25 अगस्त के बीच 306 लोगों की मौत, 367 घायल और 38 लोग लापता हुए हैं।

    #Himachal Devotees Dead #Himachal Disaster News #Himachal Landslide #Himachal Rain #Himachal Weather Alert #Manimahesh Yatra 2025 #Manimahesh Yatra Halted
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Weather : 11 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट

    March 9, 2026

    Shimla: अनुपम कश्यप ने आपदा मित्रों से किया संवाद, समाज में अहम भूमिका पर दिया जोर

    February 13, 2026

    Himachal Weather : आठ जिलों में आज फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, चंबा में ठंड से दो युवकों की मौत

    January 28, 2026

    Rampur Bushahr:  मानवता की मिसाल: रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी की एंबुलेंस ने अल्सर मरीज को सुरक्षित पहुंचाया IGMC

    January 24, 2026

    Kullu: रघुपुर फोर्ट में बर्फ में फंसे 12 पर्यटक, स्थानीय लोगों ने बचाया

    January 24, 2026

    Himachal Weather : नए साल से पहले बदलेगा मौसम, 31 दिसंबर, 1 जनवरी को बर्फबारी के आसार

    December 27, 2025

    Kullu: रोहतांग की ओर 4×4 वाहनों की आवाजाही की अनुमति 28 दिसंबर 2025 तक बढ़ी

    December 19, 2025

    हिमाचल में आज हिमपात और बूंदाबांदी के आसार, कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

    December 8, 2025

    Himachal Weather : निचले क्षेत्रों में कोहरे ने बढ़ाई दिक्कतें, पहाड़ों पर आज बर्फबारी के आसार

    December 5, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 9 6 7
    Users Today : 198
    Total Users : 100967
    Total views : 204523
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.