एआरबी टाइम्स ब्यूरो
किन्नौर। किन्नौर महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए किन्नौर महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी, प्रतियोगिताओं और व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव भी महोत्सव का हिस्सा:
इस वर्ष 30 और 31 अक्टूबर को महोत्सव के साथ-साथ राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव 2025 भी आयोजित होगा। इसका उद्देश्य जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत, शिल्पकला, लोक साहित्य, पारंपरिक चिकित्सा, खाद्य व्यंजन और वन उत्पादों को प्रोत्साहित करना है। इस दौरान शिल्प और संस्कृति की प्रदर्शनी, जनजातीय फिल्में और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी होंगी।
मुख्य आकर्षण:
उद्घाटन और समापन समारोह
Miss Kinnaur प्रतियोगिता
वाद्य यंत्र प्रतियोगिता
खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्टार नाइट और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियाँ
विभागीय और व्यावसायिक प्रदर्शनी
स्थानीय पारंपरिक भोजन और जनजातीय उत्पाद
विभागीय योजनाओं की जानकारी हेतु प्रदर्शनी
स्थानीय अवकाश की घोषणा:
उपायुक्त ने बताया कि कल्पा तहसील में फूल्याच मेले के अवसर पर 6 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। पहले यह अवकाश 17 अक्टूबर को निर्धारित था।
बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी एवं सदस्य:
पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र कुमार ठाकुर, सहायक आयुक्त डॉ. ओ.पी. यादव, परियोजना अधिकारी घनश्याम दास, एसडीएम विचार नारायण सिंह, और गैर सरकारी सदस्य प्रीतम्बर दास, विक्रम सिंह, डॉ. सूर्या बोरिस, हितेश नेगी, कुमारी सरोज नेगी, कुलवंत नेगी, सुखदेव आदि।