Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    कुल्लू निरमंड में भूस्खलन: शमानी गांव में घर ढहा, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 9, 2025Updated:October 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, निरमंड (कुल्लू)

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र में सोमवार देर रात भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। निरमंड ब्लॉक की घाटू पंचायत के शमानी गांव में हुए इस हादसे में एक घर पूरी तरह ढह गया और एक ही परिवार के आठ लोग मलबे में दब गए। इनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद निरमंड सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में गांव के तीन अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने खतरे की जद में आए अन्य मकानों को खाली करवाना शुरू कर दिया है और परिवारों को सुरक्षित स्थानाें पर जाने के लिए कहा गया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 1.30 बजे शमानी घाटू में लगभग 300-400 मीटर ऊपर से भूस्खलन हुआ। इसकी चपेट में शिव राम और धर्मदास का एक मंजिला मकान आ गया।

    हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है:

    • ब्रेस्ती देवी (पत्नी शिव राम)

    • चुनी लाल (पुत्र शिव राम)

    • अंजू देवी (पत्नी चुनी लाल)

    • कुमारी जागृति (पुत्री चुनी लाल)

    • भूपेश (पुत्र चुनी लाल)

    वहीं, शिव राम, धर्मदास और कला देवी को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन व राहत दल मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

    12 सितंबर तक राज्य में बारिश का अलर्ट नहीं : विभाग

    इधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 12 सितंबर तक राज्य में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है और मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में बंद पड़ी सड़कों, बिजली और पानी की बहाली के काम में तेजी आने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में 3 नेशनल हाईवे और 820 सड़कें बंद हैं। इससे लोगों की आवाजाही के साथ-साथ सेब और अन्य फसलों की ढुलाई प्रभावित हो रही है। खासकर, लाहौल-स्पीति का मशहूर आलू और चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों से सेब की फसल मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही।

    अब तक 4100 करोड़ का नुकसान, 371 की जा चुकी है जान

    हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है। राज्य में 1 जून से 8 सितंबर तक आई प्राकृतिक आपदाओं में अब तक 4100 करोड़ रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। इस दौरान 371 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 69 लोग लैंडस्लाइड, बाढ़ और बादल फटने जैसी घटनाओं की चपेट में आए। वहीं, 41 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस मानसून सीजन में 136 भूस्खलन (लैंडस्लाइड), 95 बाढ़ और 45 बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन आपदाओं में 1204 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए, जबकि 5140 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

    #landslide himachal #कुल्लू #निरमंड #शमानी गांव हादसा #हिमाचल भूस्खलन
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: शिमला उपायुक्त ने दिए निर्देश सभी उपमंडलों में ब्लैक स्पॉट्स की सूची करें तैयार
    Next Article Rampur Bushahr: ननखड़ी और नरैण में HPMC द्वारा सी ग्रेड सेब नहीं खरीदे जाने पर कौल ने सरकार को घेरा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

    March 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 7 5 3
    Users Today : 6
    Total Users : 118753
    Total views : 235150
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.