Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Kullu: निरमंड के शमारणी गांव में भूस्खलन से घर ढहा, महिला की मौत, चार लोग लापता, तीन बचाए

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 9, 2025Updated:October 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, निरमंड (कुल्लू)

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए लैंडस्लाइड से एक बड़ा हादसा सामने आया। निरमंड ब्लॉक की घाटू पंचायत के शमारणी गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से एक घर ढह गया और एक ही परिवार के 8 लोग मलबे में दब गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। अभी भी चार लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। घायलों को उपचार के लिए निरमंड सिविल अस्पताल भेजा गया है। भूस्खलन की वजह से गांव के तीन अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

    पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 1.30 बजे शमारणी घाटू में रात भारी बारिश के चलते लगभग 300/400 मीटर ऊपर भूस्खलन हुआ। इस भूस्खलन की चपेट में शिव राम और धर्मदास का एक मंजिला घर आ गया। हादसे में ब्रेस्ती देवी पत्नी शिव राम की मौत हो गई। जबकि शिव राम, धर्म दास और कला देवी को मौके से रेस्क्यू कर लिया गया। तीनों निरमंड अस्पताल में उपचाराधीन हैं। चुनी लाल पुत्र शिव राम, अंजू देवी पत्नी चुनी लाल, कुमारी जागृति पुत्री चुनी लाल और भूपेश पुत्र चुनी लाल अभी लापता हैं। उनकी तलाश जारी है।

    12 सितंबर तक राज्य में बारिश का अलर्ट नहीं : विभाग

    इधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 12 सितंबर तक राज्य में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है और मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में बंद पड़ी सड़कों, बिजली और पानी की बहाली के काम में तेजी आने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में 3 नेशनल हाईवे और 820 सड़कें बंद हैं। इससे लोगों की आवाजाही के साथ-साथ सेब और अन्य फसलों की ढुलाई प्रभावित हो रही है। खासकर, लाहौल-स्पीति का मशहूर आलू और चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों से सेब की फसल मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही।

    अब तक 4100 करोड़ का नुकसान, 371 की जा चुकी है जान

    हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है। राज्य में 1 जून से 8 सितंबर तक आई प्राकृतिक आपदाओं में अब तक 4100 करोड़ रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। इस दौरान 371 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 69 लोग लैंडस्लाइड, बाढ़ और बादल फटने जैसी घटनाओं की चपेट में आए। वहीं, 41 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस मानसून सीजन में 136 भूस्खलन (लैंडस्लाइड), 95 बाढ़ और 45 बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन आपदाओं में 1204 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए, जबकि 5140 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleहिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, भालू के हमले में 11 साल की बच्ची की जान गई
    Next Article Rampur Bushahr: शिमला उपायुक्त ने दिए निर्देश सभी उपमंडलों में ब्लैक स्पॉट्स की सूची करें तैयार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 0 8
    Users Today : 107
    Total Users : 121808
    Total views : 240078
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.