Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 23
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: रोहड़ू में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, उपमुख्यमंत्री ने जारी किए 1 करोड़ रुपये

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रोहड़ू में जल शक्ति विभाग की समीक्षा बैठक में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। 43 पेयजल योजनाओं के लिए 1 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की गई, जबकि रोहड़ू एसटीपी और जलापूर्ति योजनाओं के विस्तार पर भी चर्चा हुई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने परिधि गृह रोहड़ू में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को परिधि गृह रोहड़ू में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न पेयजल, सिंचाई एवं सीवरेज परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर पेयजल, सिंचाई तथा सीवरेज सुविधाएं पहुंचाना है। इस दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

    बैठक में राज्य मद के अंतर्गत रोहड़ू मंडल में प्रगति पर चल रही 43 पेयजल योजनाओं की समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से हजारों लोगों को नियमित एवं बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिए तत्काल 1 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की तथा अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    रोहड़ू एसटीपी परियोजना पर विशेष चर्चा

    बैठक के दौरान रोहड़ू शहर की सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परियोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि एसटीपी के संवर्धन के लिए लगभग 41 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के लिए आधुनिक एवं सुदृढ़ सीवरेज व्यवस्था आवश्यक है और इसके लिए बजट प्रावधान सुनिश्चित किया जाएगा।

    जल जीवन मिशन की 50 परियोजनाएं पूर्ण

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत रोहड़ू मंडल में स्वीकृत 56 परियोजनाओं में से 50 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 6 परियोजनाओं पर कार्य जारी है। इन परियोजनाओं पर लगभग 142 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को शेष परियोजनाओं को भी शीघ्र पूरा कर हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

    सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ

    प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत संचालित 11 परियोजनाओं में से 9 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 2 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं मिलेंगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।

    अतिरिक्त स्टाफ की मांग पर सकारात्मक आश्वासन

    बैठक में रोहड़ू जल शक्ति मंडल में बढ़ते कार्यभार को देखते हुए 3 एसडीओ और 7 कनिष्ठ अभियंताओं के पदों की आवश्यकता का विषय भी उठाया गया। इस पर उपमुख्यमंत्री ने आवश्यक पद भरने के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

    अधिकारियों ने नमामि गंगे योजना के तहत रोहड़ू, चिड़गांव और हाटकोटी के लिए 41.55 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना का प्राक्कलन प्रस्तुत किया। इसके अलावा रोहड़ू जलापूर्ति योजना और एसटीपी उन्नयन के लिए 65.70 करोड़ रुपये तथा चिड़गांव में जलापूर्ति एवं सीवरेज प्रणाली के संवर्धन हेतु 51.02 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए।

    उपमुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावित परियोजनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जल प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।

    बैठक में विधायक रोहड़ू मोहन लाल ब्राक्टा, हिमफैड के अध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा, डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान तथा जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #Development #himachalpradesh #IrrigationProjects #JalJeevanMission #JalShaktiVibhag #MukeshAgnihotri #Rohru #RohruNews #SewerageProject #WaterSupply
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत,फलों के विविधीकरण पर दिया बल
    Next Article Boxing: अंतरराष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री बोले— खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपियों की 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2026

    Shimla News : करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड आबकारी विभाग के उप निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार, माल बांटने का आरोप

    September 22, 2026

    Himachal News : पेंशनरों को अगले माह मिलेगा लंबित एरियर, क्लास-3 को 30% और क्लास-1 व 2 को 15%

    September 22, 2026

    Shimla News : सिम बंद होते ही बुजुर्ग के खाते से निकले 11.04 लाख, 33 UPI ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Shimla : आंगन में खेल रही 2 साल की मासूम पर लावारिस कुत्ते का हमला; 25 मीटर घसीटकर जंगल की ओर ले गया, चीखें सुन पहुंचे लोग

    September 21, 2026

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा

    September 20, 2026

    Shimla News : जिला स्तरीय रेड रन मैराथन में जतिन और अनामिका ने मारी बाजी, 80 युवाओं ने लगाई दौड़

    September 20, 2026

    Himachal News : शिमला में दिसंबर तक खुलेगा NCB का जोनल कार्यालय, नशा तस्करों पर और कसेगा शिकंजा

    September 19, 2026

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Shimla: हर पंचायत को आदर्श पंचायत बनाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अनुपम कश्यप

    September 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 8 1 8
    Users Today : 3
    Total Users : 123818
    Total views : 243571
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.