Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
स्पोर्ट्स

Boxing: अंतरराष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री बोले— खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। प्रतियोगिता में पांच देशों के मुक्केबाजों ने भाग लिया।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार देर सायं शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की स्मृति में किया गया है। उन्होंने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता थे और हिमाचल प्रदेश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही, उन्हें विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं का अनुभव प्राप्त होता है, जिससे उनके खेल कौशल में निखार आता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अंतरराष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में श्रीलंका, भारत, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और थाईलैंड के अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाजों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक हरीश जनारथा एवं हरदीप बावा, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

#Boxing #CMsukhu #HimachalNews #himachalpradesh #InternationalBoxing #ProBoxingChampionship #RidgeShimla #Shimla #SportsDevelopment #SportsNews #VirbhadraSingh #YouthSports
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla: रोहड़ू में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, उपमुख्यमंत्री ने जारी किए 1 करोड़ रुपये
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Boxing: शिमला के रिज मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप, विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने किया शुभारंभ

June 23, 2026

Boxing: राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आदवती और अंकुश चमके

June 18, 2026

INDW vs PAKW T20 World Cup : भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, मंधाना की फिफ्टी और दीप्ति का पंजा

June 15, 2026

Shimla: अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शिमला रेड बनी चैंपियन, मंडी को हराकर जीता खिताब

June 12, 2026

Jaspal Rana Death News : मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

June 12, 2026

ICC Women’s T20 World Cup 2026: 12 जून से शुरू होगा महिला टी20 विश्व कप, 12 टीमों में होगी खिताब की जंग

June 10, 2026

Sports: मुख्यमंत्री ने संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन, मैदान के विकास हेतु एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

June 8, 2026

घणाहट्टी छिंज मेला 2026: चंडीगढ़ के आशीष ने जीती बड़ी माली, सोलन के चेतन बने छोटी माली के विजेता

June 8, 2026

Cricket update : श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह

June 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 2 6 1 5
Users Today : 19
Total Users : 112615
Total views : 224794
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.