एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीएम श्री राममता शांति देवी मेमोरियल आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तकलेच (जिला शिमला) में विश्व युवा कौशल दिवस को जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर का आयोजन टेलीकॉम एवं हेल्थकेयर विभाग द्वारा किया गया, जिसमें छात्रों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। छात्रों ने इस विशेष दिवस पर वर्किंग और नॉन-वर्किंग मॉडल्स के ज़रिए अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रमुख मॉडलों में स्मार्ट गांव, स्वचालित सिंचाई प्रणाली, हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम, और टेलीकॉम नेटवर्किंग शामिल थे।
छात्रों ने “कौशल का युवाओं में महत्व” विषय पर प्रभावशाली भाषण दिए, जिनमें उन्होंने बताया कि किस प्रकार तकनीकी और व्यावसायिक कौशल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाते हैं।
एक विशेष आकर्षण रहा अभिभावकों के पेशेवर कौशल का मंचन। छात्रों ने अपने माता-पिता के व्यवसाय जैसे बुनाई, बढ़ईगिरी, नर्सिंग, टेलीकम्युनिकेशन, खेती आदि का जीवंत प्रदर्शन किया, जिससे पारंपरिक हुनर को सम्मान मिला।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी छात्रों ने नृत्य, नाटक और गीतों के माध्यम से कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की थीम को जीवंत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य श्री अजीत सिंह ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा,
“हर विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष हुनर छिपा होता है, आवश्यकता है उसे पहचानने और निखारने की।”
प्रतियोगिता परिणाम:
सोलो मॉडल प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: पायल
द्वितीय स्थान: वसुंधरा
तृतीय स्थान: कनिष्क
ग्रुप मॉडल (एवलूशन टेलीकॉम):
प्रथम: अंतरा
द्वितीय: हितेश
ग्रुप मॉडल (एवलूशन हेल्थकेयर):
प्रथम: अंतरा
द्वितीय: देवेश्वरी
पेरेंट्स स्किल प्रतियोगिता:
प्रथम: पायल
द्वितीय: ऊषा
तृतीय: एंजल
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था और यह आयोजन कौशल, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का सुंदर संगम बन गया।
