Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: मतदान से पहले सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें: एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह

    रामपुर बुशहर में पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रशासन सक्रिय, एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय सहित सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पंचायत चुनाव के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करते एसडीएम रामपुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि मतदान से पहले सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। वीरवार को पंचायत समिति सभागार रामपुर में आयोजित समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतदान केंद्रों में स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय, फर्नीचर और मतदाताओं व चुनाव कर्मियों के बैठने की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए।

    उन्होंने बताया कि कई मतदान केंद्र स्कूलों में स्थापित किए गए हैं, जहां बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में विद्युत बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं कि वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा इमरजेंसी लाइट्स भी उपलब्ध करवाई जाएं। वहीं जल शक्ति विभाग को सभी केंद्रों पर पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। एसडीएम ने दुर्गम क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति सुधारने के भी निर्देश दिए, ताकि मतदान दलों और मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक से पूर्व पंचायत सचिवों के साथ अलग से चर्चा करते हुए उन्होंने सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान से 48 घंटे पहले और 48 घंटे बाद तक शराब के ठेकों को बंद रखा जाएगा। स्कूलों में स्थापित मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए स्कूल प्रशासन को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि पंचायती राज चुनाव के तहत 26, 28 और 30 मई को मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएं।

    #Election2026 #HimachalNews #IndiaElection #PollingBooth #RuralElections #SDM_रामपुर #पंचायत_चुनाव #मतदान_केंद्र #रामपुर_बुशहर #हर्ष_अमरेंद्र_सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा
    Next Article दैनिक राशिफल 01 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: बड़ी CA कंपनियों की अस्पष्ट रेट नीति से बागवानों में असमंजस, सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    August 28, 2026

    HRTC: हिमबस प्लस कार्ड से सफर होगा आसान, किराये में छूट के साथ कैशबैक का भी लाभ

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में जल्द फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, शिंगला हेलीपोर्ट पर तैनात रहेगी एंबुलेंस

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: जनगणना-2027: स्व-गणना के माध्यम से भागीदारी की अपील

    August 27, 2026

    Rampur Bushahr: पेंशनरों ने सरकार को चेताया, मांगें पूरी न हुईं तो 2027 में नहीं करेंगे सहयोग

    August 26, 2026

    Rampur Bushahr: ठाकुर सेन नेगी प्रीमियर लीग के पोस्टर का अनावरण, 27 सितंबर से होगा क्रिकेट टूर्नामेंट

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: रामलीला आयोजन के लिए एनओसी को लेकर नगर परिषद में बैठक

    August 25, 2026

    MC Rampur: सीवरेज में सहयोग न करने वालों पर होगी कार्रवाई, लवी मेले समेत शहर की समस्याओं पर मंथन

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी–क्याओ–कूट–किन्फी सड़क पर अस्थायी मार्ग से सीमित आवागमन के लिए सुरक्षा निर्देश

    August 23, 2026

    Rampur Bushahr: जल शक्ति विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    August 22, 2026

    Rampur Bushahr: अनिल मोक्टा बने अध्यक्ष, ह्यूमेन पीपल संस्था की नई कार्यकारिणी गठित

    August 21, 2026

    LHEP: लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का तीसरा सम्मेलन नीरथ में संपन्न

    August 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 0 5 2
    Users Today : 123
    Total Users : 121052
    Total views : 238613
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.