Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में रामपुर उपमंडल के मुद्दे छाए, परिवहन, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा पर उठे अहम सवाल

    शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में रामपुर उपमंडल से जुड़ी परिवहन, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा संबंधी समस्याएं प्रमुखता से उठीं। विभागों ने विभिन्न जन शिकायतों पर जवाब प्रस्तुत किए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जिला शिकायत निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    शिमला के बचत भवन में मंगलवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न उपमंडलों से जुड़े जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन रामपुर उपमंडल से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं। इसके अलावा कुमारसैन और चौपाल उपमंडलों से भी सड़क निर्माण और एचआरटीसी बस मार्गों से जुड़े मुद्दे समिति में उठाए गए।

    बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि समिति में सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया गया है और विभागों ने इनके समाधान की वर्तमान स्थिति तथा आगामी रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 की आपदाओं से जिला शिमला को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था, लेकिन प्रदेश सरकार के विशेष राहत पैकेज के चलते सड़क, पेयजल योजनाओं और अन्य आधारभूत सुविधाओं को बहाल कर सामान्य स्थिति स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आरडीजी बंद होने से सरकार को वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, बावजूद इसके सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

    उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिकायत निवारण समिति प्रशासन और आम जनता के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य करती है। समिति का उद्देश्य शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना तथा प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है।

    रामपुर उपमंडल की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया

    रामपुर उपमंडल से गैर सरकारी सदस्य सुदेश कौशिक ने क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याएं समिति के समक्ष रखीं। उन्होंने कहा कि लैलन, कुमसू और बराच जैसे दूरदराज क्षेत्रों में चलने वाली एचआरटीसी बसें अक्सर पुरानी या खराब होती हैं तथा समय-सारिणी का पालन नहीं करतीं। इससे छात्रों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इन क्षेत्रों में नई और बेहतर बस सेवाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। इसके अलावा रामपुर और ननखड़ी ब्लॉक की पंचायतों में गर्मियों के दौरान गंभीर पेयजल संकट का मुद्दा भी उठाया गया। क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को बदलने और लंबित पेयजल व सिंचाई योजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।

    स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी अस्पताल सहित ग्रामीण क्षेत्रों के पीएचसी और सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि इस कारण मरीजों को आईजीएमसी शिमला रेफर करना पड़ता है।

    बैठक में बोंडा, कुंगल बाल्टी, दनसा, देवठी और सुरु सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों की खराब स्थिति का मामला भी प्रमुखता से उठा। आगामी मानसून को देखते हुए सड़कों की मरम्मत, टारिंग और रखरखाव की मांग की गई। शिक्षा व्यवस्था को लेकर ननखड़ी, सराहन और 15/20 क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने तथा जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत का मुद्दा भी उठाया गया।

    सराहन क्षेत्र से जुड़े मुद्दे भी पहुंचे समिति में

    गैर सरकारी सदस्य गंगा राम ने सराहन क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सूखे और गीले कचरे के निस्तारण के लिए प्लांट स्थापित करने की मांग उठाई। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों, पशु औषधालयों और डिस्पेंसरियों में रिक्त पद भरने का मामला भी रखा गया।

    उन्होंने ज्योरी-सराहन संपर्क मार्ग पर घराट के समीप स्लैब और कलवर्ट निर्माण, सड़क चौड़ीकरण कार्य में पेड़ कटान की प्रक्रिया में हो रही देरी तथा सराहन, बोंडा और शाहधार पंचायतों में भालुओं के बढ़ते आतंक का मुद्दा भी उठाया।

    नोगली मेले के आयोजन में आ रही कठिनाइयों का मामला उठा

    सदस्य कृष्ण गोपाल ने देवता साहिब लक्ष्मी नारायण कुमसू के पारंपरिक जिला स्तरीय नोगली मेले के आयोजन में आ रही प्रशासनिक और कानूनी बाधाओं का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि मेला वर्षों से नोगली मैदान में आयोजित होता रहा है, लेकिन वर्तमान में न्यायालय से अनुमति प्रक्रिया के कारण आयोजन में कठिनाइयां आ रही हैं। उन्होंने सरकार से इस दिशा में स्थायी समाधान निकालने की मांग की।

    बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सभी जन शिकायतों पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए मौजूदा स्थिति और प्रस्तावित कार्यवाही से सदस्यों को अवगत कराया।

    बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा, एएसपी मेहर पंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

    #DistrictGrievanceCommittee #Education #himachalpradesh #HRTC #KhneriHospital #Rampur #RampurBushahr #RohitThakur #Shimla #WaterCrisis
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSports: क्लस्टर प्रतियोगिता में डीएवी रामपुर का शानदार प्रदर्शन, शतरंज में स्वर्ण और वॉलीबॉल में दो रजत पदक
    Next Article Mandi: एक साल से अधिक लंबित तकसीम मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं: उपायुक्त अपूर्व देवगन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    JOB: 17 सितंबर को एलआईसी और एसबीआई लाइफ में 124 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

    September 15, 2026

    Himachal News: सरकारी सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार डिजिटल हाजिरी, चूका समय तो वेतन पर असर

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    September 15, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026

    Himachal High Court : संगीत शिक्षकों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

    September 13, 2026

    Himachal High Court : 78 साल के पति की दलील खारिज, पत्नी को ₹3,500 गुजारा भत्ता देने का आदेश

    September 13, 2026

    Himachal High Court Transfer : 15 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय मेहता बने सिरमौर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश

    September 12, 2026

    Shimla : इनकम टैक्स अधिकारी पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने दर्ज की FIR

    September 12, 2026

    AI Retro Photo Trend : एक फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान, पुलिस ने किया अलर्ट

    September 12, 2026

    Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    September 11, 2026

    Himachal Education: 302 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा, छात्रों को मिलेंगे रोजगारपरक कौशल

    September 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 1 8 5
    Users Today : 184
    Total Users : 123185
    Total views : 242408
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.