एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
क्लस्टर स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 14 जून तक डीएवी कोटखाई में किया गया। प्रतियोगिता में डीएवी रामपुर के छात्रों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने शतरंज में स्वर्ण पदक तथा वॉलीबॉल के छात्र एवं छात्रा वर्ग में रजत पदक हासिल किए।
शतरंज टीम में वत्सल गुप्ता, आस्तिक शर्मा, निकित ठाकुर और आदित्य ठाकुर शामिल रहे। वहीं छात्र वर्ग की वॉलीबॉल टीम में रूबल खौश, मोक्षित सोनी, सोहिल खान, अमित ठाकुर, तेंजिन छौगान, लक्ष्य, दिवित, दक्ष ठाकुर, अयान ठाकुर, दिव्यांश शर्मा, श्रेयान अलदंग और तेजस ने भाग लिया।
छात्रा वर्ग की टीम में प्रनवी चौहान, काव्य वर्मा, वैभवी नेगी, अन्वी नेगी, दिव्यांशी गुप्ता, अक्षिता, विहिका रोचक, साध्वी और आराध्या नेगी शामिल रहीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा सूद ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय प्रभारी तथा आयोजक विद्यालय का आभार भी व्यक्त किया।
