Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिक्षा

Education: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो: रामपुर में एसएफआई का सरकार पर हमला

जीबीपीएम राजकीय महाविद्यालय रामपुर में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र और कंप्यूटर एप्लीकेशन विषयों में प्रवेश बंद किए जाने के विरोध में एसएफआई ने सरकार और उच्च शिक्षा विभाग पर सवाल उठाए हैं तथा शिक्षकों की भर्ती की मांग की है।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

जी.बी.पी.एम. राजकीय महाविद्यालय रामपुर में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन विषयों में प्रवेश बंद किए जाने के फैसले के खिलाफ स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) रामपुर इकाई ने कड़ा विरोध जताया है।

एसएफआई रामपुर इकाई के अध्यक्ष मीना राम एवं सह सचिव विक्रांत ठाकुर ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और उच्च शिक्षा विभाग की नाकामी का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। उनका कहना है कि शिक्षकों की भर्ती न कर पाना सरकार की विफलता है, लेकिन इसकी सजा छात्रों को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत चार वर्षीय पाठ्यक्रम, रिसर्च डिग्री और बहुविषयक शिक्षा के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर महाविद्यालयों में शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और विषयों में प्रवेश तक बंद किया जा रहा है। इससे नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े होते हैं।

एसएफआई नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों को उनकी पसंद के विषयों से वंचित करना शिक्षा के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र अन्य महाविद्यालयों में प्रवेश लेने में सक्षम नहीं हैं, जिससे उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। एसएफआई ने मांग की है कि मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन विषयों में तत्काल प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाए तथा आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति के साथ प्रदेशभर के महाविद्यालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और कॉलेज प्रशासन ने इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो छात्रों को संगठित कर व्यापक आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

#EducationForAll #GBPMCollege #HigherEducation #himachalpradesh #NEP #RampurBushahr #RampurCollege #StudentsRights #TeacherRecruitment SFI
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleSocial Service: मानव सेवा का सम्मान: रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर को मिला हिमाचल गौरव सम्मान
Next Article Rampur Bushahr: कैन में पेट्रोल-डीजल न मिलने से ठप हो रहे कृषि कार्य, सरकार दे राहत: कौल सिंह नेगी
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Education: पुस्तकालय बना ज्ञान और शोध का केंद्र, जीबी पंत कॉलेज में विद्यार्थियों को मिली डिजिटल संसाधनों की जानकारी

July 31, 2026

Kullu: जीसी निरमंड में एचजीसीटीए की नई कार्यकारिणी गठित, कैप्टन डॉ. संदीप ठाकुर बने अध्यक्ष

July 30, 2026

ABVP: रामपुर कॉलेज में एबीवीपी का धरना, फीस वृद्धि वापस लेने समेत चार मांगों को लेकर प्रदर्शन

July 30, 2026

Shimla : हिमाचल में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी के लिए मिलेंगे ₹600; सीधे बैंक खाते में आएगी राशि

July 30, 2026

Education: लंबित छात्र मांगों पर एसएफआई का प्रदर्शन, पीजी कॉलेज रामपुर में 24 घंटे का सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू

July 29, 2026

ABVP: छात्र हितों की अनदेखी पर एबीवीपी ने कॉलेज के ओल्ड ब्लॉक में की प्रतीकात्मक तालाबंदी

July 28, 2026

Shimla : हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लगेगा 45 मिनट का जीरो पीरियड; जानें 6वीं से 10वीं का नया टाइम टेबल

July 22, 2026

HPU Shimla में फीस वृद्धि के खिलाफ ABVP का हल्ला बोल: माइग्रेशन और एग्जाम फीस बढ़ाने पर भड़के छात्र

July 21, 2026

Education: रामपुर कॉलेज में पीजी प्रवेश 2026: 18 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें मेरिट और काउंसलिंग शेड्यूल

July 18, 2026

Rampur Bushahr: जीबी पंत कॉलेज में एनईपी-2020 ओरिएंटेशन, एचपीयू टॉपर नमिता बनीं प्रेरणा

July 17, 2026

SFI: रामपुर महाविद्यालय में जेएमसी विषय बहाल करने की मांग, एसएफआई ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

July 15, 2026

Kangra : SOS छात्रों को बड़ी राहत: 8वीं, 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ी; जानें लेट फीस का पूरा शेड्यूल

July 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 8 8 2
Users Today : 6
Total Users : 116882
Total views : 232085
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.