Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 31
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education: पुस्तकालय बना ज्ञान और शोध का केंद्र, जीबी पंत कॉलेज में विद्यार्थियों को मिली डिजिटल संसाधनों की जानकारी

    जीबी पंत राजकीय महाविद्यालय रामपुर में आयोजित पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यशाला में विद्यार्थियों को डिजिटल लाइब्रेरी, ई-रिसोर्स, ई-जर्नल, पुस्तकालय सेवाओं और आधुनिक अध्ययन संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी गई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 31, 2026Updated:July 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर महाविद्यालय में पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यशाला में विद्यार्थियों को जानकारी देते प्राध्यापक

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर बुशहर स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित एक सप्ताहीय पुस्तकालय अभिमुखीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला के तहत विद्यार्थियों को आधुनिक पुस्तकालय व्यवस्था और डिजिटल अध्ययन संसाधनों से परिचित कराया गया। प्राचार्या डॉ. पंकज बासोतिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित करना है।

    कार्यशाला में प्राध्यापक प्रो. राजेश नेगी और सहायक आचार्य अनिल चौहान ने पुस्तकालय की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के समय में पुस्तकालय केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि डिजिटल शिक्षा, शोध और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तक बैंक, संदर्भ अनुभाग, अध्ययन कक्ष, डिजिटल लाइब्रेरी, ई-रिसोर्स तथा पुस्तक निर्गमन एवं वापसी की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

    इस अवसर पर सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सुधीर कुमार ने पुस्तकालय सदस्यता, ऑनलाइन कैटलॉग (ओपीएसी), ई-बुक्स और ई-जर्नल्स तक पहुंच की प्रक्रिया तथा पुस्तकालय के नियमों और अनुशासन की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आधुनिक पुस्तकालय विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, अनुसंधान और नवाचार को नई दिशा देने का प्रभावी माध्यम हैं।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुस्तकालय सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं से जुड़े अनेक सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से समाधान किया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

    महाविद्यालय प्रशासन का मानना है कि ऐसे अभिमुखीकरण कार्यक्रम विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ डिजिटल और पारंपरिक दोनों प्रकार के पुस्तकालय संसाधनों के प्रभावी उपयोग की समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

    #AcademicDevelopment #ARBtimes #CollegeNews #DigitalLibrary #EducationNews #EResources #GBPantCollege #HigherEducation #himachalpradesh #LibraryOrientation #LibraryServices #RampurBushahr #StudentLearning
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleआज का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल
    Next Article Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: झाकड़ी स्कूल में शिक्षकों को मिलेट्स के महत्व के प्रति किया जागरूक, डॉ. करण सिंह गुलेरिया ने दी पोषण संबंधी जानकारी

    October 31, 2026

    JNVST: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

    October 30, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    Education: सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल बने मुख्य आकर्षण

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    October 25, 2026

    Education: जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में स्प्रिंगडेल स्कूल के शिवांश ने हासिल किया पहला स्थान

    October 19, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026

    Education: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि

    October 15, 2026

    Himachal News: हिमाचल के ITI में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग

    October 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 1 7 6
    Users Today : 16
    Total Users : 128176
    Total views : 250336
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.