एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्टाफ लेडीज़ क्लब, SJVNL NJHPS झाकड़ी की सदस्यों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया। इस अवसर पर क्लब की प्रधान रीना ठाकुर, सचिव मीना कुमारी तथा उपप्रधान पूनम ज्योति के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। क्लब की सदस्यों ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।
सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देकर प्रकृति के संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
