एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
सनशाइन वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल रामपुर में रविवार को वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन रामपुर महाविद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में वन अरण्यपाल रामपुर सीबी ताशिलदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उनकी पत्नी सहारा भी मौजूद रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जसवंत सिंह ने शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक द्वारा स्टाफ के साथ मुख्य अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत नाग स्तुति से की गई, जिसके बाद भैरवी वंदना और किन्नौरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पंजाबी डांस, रेट्रो डांस और पहाड़ी नाटी ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों पर अभिभावकों की सतत निगरानी बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रा यामिनी गौतम को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा तविशा, जयंत वर्मा, आदि गुप्ता, अर्णव, एरिक, वैष्णवी, नक्षित, तानिष, अमायरा, ठाकुर उत्सव, दिव्यांशीका, अर्पणा, शिवायाना, सक्षम, मयंक, अदिति, आरुषि, दिव्याशी, अभिनव, आरव, कृतिन, रियांशी, आशुतोष, तमन्ना, नैना, कनिष्क, विहाना, आरविक, कनिका, सान्वी, नक्श, अर्चना, अवनी, नैतिक, दिव्यांश, दीक्षित, सव्यांशी, वंशिका सहित अनेक छात्रों को सम्मानित किया गया।
