Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Shimla News : जॉब ट्रेनी के नाम पर युवाओं को ठग रही है कांग्रेस सरकार ; BJP का आरोप

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJuly 23, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    शिमला। भारतीय जनता पार्टी शिमला के जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ‘जॉब ट्रेनी योजना’ को युवाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य के बेरोजगार युवाओं को गुमराह करने का एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिससे उन्हें रोजगार, सामाजिक सुरक्षा या भविष्य की कोई गारंटी नहीं मिलती।

    उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना के तहत युवाओं को पहले परीक्षा देनी होगी, फिर दो साल अस्थायी तौर पर काम करना होगा, और इसके बाद फिर से परीक्षा देनी पड़ेगी। लेकिन पक्की नौकरी की कोई गारंटी नहीं है। इसके अलावा, युवाओं को न मेडिकल सुविधाएं, न ही आयुष्मान भारत और हिमकेयर जैसी योजनाओं का लाभ मिलेगा। यह नियुक्ति किसी भी सरकारी कर्मचारी श्रेणी में नहीं आती। चुनावों के दौरान कांग्रेस नेताओं की ओर से किए गए 63000 खाली पद भरने और 1 लाख युवाओं को रोजगार देने के दावे पूरी तरह से खोखले साबित हुए हैं। न ही नई भर्तियां हो रही हैं और ना ही कोई प्रक्रिया पारदर्शी है। HPSSC जैसी संस्थाओं को बंद कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में नौकरियों का लाभ सिर्फ सरकारी मित्रों को मिल रहा है। जैसे वन मित्र, पशु मित्र, मुख्यमंत्री मित्र। बाकी युवा परीक्षा की तैयारी में लगे रहते हैं, लेकिन या तो परीक्षाएं रद्द कर दी जाती हैं या उनके परिणाम रोक दिए जाते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि ‘जॉब ट्रेनी’ जैसी योजनाएं बिना किसी स्पष्ट प्रक्रिया, पारदर्शिता या भविष्य की योजना के लागू की जा रही हैं। यह भ्रामक और असफल प्रयोग है, जो हिमाचल के युवाओं के साथ अन्याय है। BJP की मांग है कि सरकार इस योजना को तुरंत रद्द करे और युवाओं को स्थायी रोजगार देने के लिए पारदर्शी और व्यावहारिक नीति बनाए।

    #Congress_Government_Himachal #HPSSC #केशव_चौहान #जॉब_ट्रेनी_योजना #बीजेपी_वर्सेज_कांग्रेस #युवाओं_का_भविष्य #सरकारी_नौकरी_हिमाचल #हिमाचल_बेरोजगारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर में दूध उत्पादकों का चक्का जाम: भुगतान में देरी और मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन

    March 16, 2026

    Shimla : विजिलेंस को RTI से बाहर करने पर सियासत गरम, विपक्ष ने जताया विरोध

    March 16, 2026

    झाकड़ी में एसजेवीएन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का आठवां सम्मेलन, 49 सदस्यीय कमेटी का गठन

    March 8, 2026

    AI Impact Summit 2026 विवाद : मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : रणधीर

    February 28, 2026

    रामपुर में सीपीएम ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

    February 25, 2026

    भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रम मंत्री मनसुख मनदाविया को भेजी मांगें

    February 25, 2026

    विक्रमादित्य सिंह के सम्मान में 3 मार्च को रामपुर में भव्य समारोह, अनुसूचित जाति विभाग भी करेगा अभिनंदन

    February 25, 2026

    कोटखाई में हिमाचल सेब उत्पादक संघ का पहला सम्मेलन, आंदोलन तेज करने का ऐलान

    February 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    0 9 9 8 9 3
    Users Today : 152
    Total Users : 99893
    Total views : 202799
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.