Shimla: प्रयोगशाला कर्मचारी संघ ने प्रदेश शिक्षा मंत्री को सौंपा मांग पत्र

 

प्रदेश शिक्षा मंत्री को मांग पत्र सौंपते प्रयोगशाला कर्मचारी संघ के पदाधिकारी

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला। हिमाचल प्रदेश प्रयोगशाला कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष कंवर सिंह तंगडाईक की अध्यक्षता में प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला। संघ से शिक्षा मंत्री के समक्ष कर्मचारियों की समस्याओं काे रखा और उन्हें मांग पत्र भी सौंपा। जिसमें मुख्य रूप से पदोन्नति, प्रयोगशाला की समय सारणी को दस से चार बजे तक करना, प्रयोगशाला परिचर पदनाम प्रयोगशाला सहायक करना और एससीईआरटी में सभी प्रयोगशाला कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाने की मांग शामिल थी। प्रदेश अध्यक्षने कहा कि शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सभी मांगों को मार्च में पूरी होने शुरू हो जाएगी, जिसके बाद से सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *