Himachal : तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में स्थायी नौकरी का मौका, 33 पदों के लिए 22 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में पहली बार नियमित आधार पर शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। यहां पर कुल 33 पद भरे जाएंगे, जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। विवि में भर्ती के तहत शिक्षकों के 32 पद और ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर का एक पद भरा जाएगा। वर्तमान में विश्वविद्यालय में लगभग 35 शिक्षक गेस्ट फैकल्टी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

भर्ती विवरण:
प्राध्यापक – 1 पद
सह प्राध्यापक – 3 पद (2 कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, 1 प्रबंधन)
सहायक प्राध्यापक – 28 पद
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर – 1 पद

फीस विवरण:
सामान्य श्रेणी, ओबीसी, एक्स-सर्विसमेन के लिए – ₹2000
एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस एवं बीपीएल के लिए – ₹1000

सबसे अधिक पद कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में
इस भर्ती में सबसे अधिक पद कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के लिए हैं। यहां कुल 11 पद भरे जाएंगे।

विषयवार पद विवरण:
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग – 8 सहायक प्राध्यापक, 2 सह प्राध्यापक, 1 प्राध्यापक
अंग्रेजी – 2 सहायक प्राध्यापक
पर्यावरण विज्ञान – 2 सहायक प्राध्यापक
प्रबंधन – 6 सहायक प्राध्यापक, 1 सह प्राध्यापक
गणित (मैथमेटिक्स) – 4 सहायक प्राध्यापक
भौतिकी (फिजिक्स) – 4 सहायक प्राध्यापक
योग – 2 सहायक प्राध्यापक

नियमित भर्ती से शिक्षण गुणवत्ता में होगा सुधार
वर्तमान में विश्वविद्यालय में अधिकांश शिक्षक गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यरत हैं, जिससे शिक्षण व्यवस्था पर प्रभाव पड़ रहा था। नियमित आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति से छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलेगी और विश्वविद्यालय की शैक्षिक स्थिति मजबूत होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *