Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal PET Recruitment 2026: सरकारी स्कूलों में पीईटी के 355 पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 3-4 जून को होगी काउंसलिंग
    • दैनिक राशिफल 24 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: बेलगाम पेट्रोल-डीजल कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
    • DDU Shimla: शिमला में बच्चों में बढ़े वायरल हेपेटाइटिस के मामले, डीडीयू अस्पताल में 11 बच्चे भर्ती
    • LHEP: एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर एलएचईपी-1 द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन
    • Census 2027: हिमाचल में 1 जून से शुरू होगी डिजिटल स्वगणना, घर बैठे भर सकेंगे परिवार की पूरी जानकारी
    • Himachal Cabinet Decisions 2026 : पात्र महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह, दुकानें 24 घंटे खुलेंगी
    • दैनिक राशिफल 23 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Himachal : मोदी सरकार की योजनाओं से हिमाचल में बुनियादी ढांचा होगा मजबूत : बिट्टू

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 18, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    शिमला में पत्रकारों से बात करते केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मोदी सरकार का 2024-25 का बजट हिमाचल और पूरे देश के लिए समर्पित है। यह बजट गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ आया है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि मोदी सरकार हिमाचल के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह बजट राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा। मंगलवार को शिमला में बिट्टू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल के विकास के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है और प्रदेश का मार्गदर्शन किया है। 

    हिमाचल को मिलेगा 11,806 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान 

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को इस बजट में 11,806 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान दिया गया है, जिसका उपयोग राज्य की बुनियादी ढांचे, परिवहन, जल आपूर्ति, कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में व्यापक सुधार के लिए किया जाएगा। मोदी सरकार ने 2014 से 2024 तक हिमाचल को 54,662 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है, जो राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

    रेलवे कनेक्टिविटी और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    बिट्टू ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 2,716 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। इस राशि से चार प्रमुख रेल प्रोजेक्ट्स पूरे किए जाएंगे, जिनकी कुल लागत 13,168 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, कालका-शिमला वर्ल्ड हेरिटेज रेलवे को और आकर्षक बनाने के लिए विस्टा डोम कोच की सुविधा दी रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अपने हिस्से की 660 करोड़ रुपये जारी नहीं कर रही, जिससे कई महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाएं अटकी हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए मजबूत नींव रखी है, लेकिन राज्य सरकार की निष्क्रियता से योजनाएं रुकी हुई हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस सरकार से जवाब मांगें।

    केंद्र सरकार की ये योजनाएं भी गिनवाईं 

    जल जीवन मिशन: 67,000 करोड़ की योजना, 15.42 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल जल कनेक्शन मिलेगा
    प्रधानमंत्री आवास योजना: 78,128 करोड़ की योजना, जिससे 3.45 करोड़ गरीब परिवारों को आवास मिलेगा
    गरीब कल्याण योजना: असंगठित श्रमिकों को 3,000 मासिक पेंशन, दुर्घटना में मृत्यु पर 2 लाख की सहायता
    स्ट्रीट वेंडर योजना: 373 करोड़ रुपये, जिससे 68 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहायता मिलेगी।
    कृषि विकास योजना: 100 जिलों में कृषि सुधार कार्यक्रम, जिससे हिमाचल के किसानों को भी लाभ होगा
    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: 12,100 करोड़,10.33 करोड़ परिवारों को एलपीजी गैस कनेक्शन का लाभ मिलेगा
    आंगनबाड़ी और महिला सशक्तीकरण: 12,500 करोड़ , 8 करोड़ बच्चों को पोषण सहायता दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: बेलगाम पेट्रोल-डीजल कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    May 23, 2026

    रोहड़ू नगर परिषद चुनाव 2026: कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा, 9 में से 7 वार्डों में जीत

    May 22, 2026

    Mc Rohru: महिला शक्ति के हाथों सजेगा लोकतंत्र का पर्व, पारंपरिक वेशभूषा में मतदान केंद्रों को रवाना हुईं महिला पोलिंग पार्टियां

    May 21, 2026

    रामपुर जिला परिषद चुनाव: चार वार्डों से 16 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, कांग्रेस बागियों ने बढ़ाई सियासी हलचल

    May 11, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर: कांग्रेस ने चार जिला परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

    May 9, 2026

    Himachal Pradesh Panchayati Raj Election 2026 : आज से नामांकन शुरू, 12 मई को स्क्रूटनी; जानें कौन लड़ सकेगा चुनाव

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.