Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 19
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    अवैध खनन रोकने गए एसडीएम मंडी सदर पर माफिया का हमला

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 10, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स, ब्यूरो

    मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में अवैध खनन माफिया के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अवैध खनन को रोकने गए एसडीएम मंडी सदर आईएएस ओमकांत ठाकुर पर रेत माफिया ने हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले में उनका एक दांत टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं।

    यह हमला मंडी शहर के पास बिंद्रावणी इलाके में हुआ, जब एसडीएम सदर अवैध रूप से रेत निकाल रहे लोगों को रोकने पहुंचे। जैसे ही वे अपनी गाड़ी से उतरकर पूछताछ करने लगे, हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीएम को मंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    कुछ दिनों से चल रही थी अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई

    सूत्रों के अनुसार, एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर पिछले कुछ दिनों से अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान चला रहे थे। दो दिन पहले ही उन्होंने पंडोह के पास ब्यास नदी में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे थे और 30,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला था। सोमवार शाम को वे मंडी शहर के पास ब्यास नदी में अवैध खनन की जांच करने पहुंचे। जब उन्होंने बिंद्रावणी के पास कुछ लोगों को रेत निकालते देखा, तो वे खुद मौके पर जाकर पूछताछ करने लगे। लेकिन इसी दौरान तीन हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। विशेष बात यह है कि घटना के समय उनके साथ कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। हालांकि, उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे खनन माफिया के पास पहुंच गए और उन पर हमला हो गया।

    रेत माफिया का बढ़ता दबदबा और प्रशासन की चुनौतियां

    मंडी से लेकर औट तक ब्यास नदी में कई जगहों पर अवैध खनन किया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह काम लंबे समय से चल रहा है और प्रशासन की सख्ती के बावजूद इस पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पाई है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleनप रामपुर ने शुरू किया स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान
    Next Article Rampur Bushahr : प्रोजेक्ट के पाइप में लीकेज, खतरे की जद में 75 परिवार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    CRIME: जनगणना ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, वाहन खाई में गिरा

    September 17, 2026

    Shimla News: चिट्‌टा तस्करी नेटवर्क पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, जलालाबाद-चंडीगढ़ से दो गिरफ्तार

    September 17, 2026

    Rampur News: मंगलाड़ खड्ड में एर्टिगा दुर्घटनाग्रस्त, किन्नौर के दो युवकों की मौत

    September 15, 2026

    Dharamshala News: अपर धर्मकोट के होटल में रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश, चिट्टा-अफीम बरामद

    September 15, 2026

    Kangra News: 64 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को एक माह रखा डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 33 लाख ठगे

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr : 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में सह आरोपी गिरफ्तार

    September 13, 2026

    Shimla : इनकम टैक्स अधिकारी पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने दर्ज की FIR

    September 12, 2026

    Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    September 10, 2026

    Nurpur News : नशा तस्कर पर बड़ा शिकंजा, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; होटल-रेस्तरां और बैंक खाते भी सीज

    September 10, 2026

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    September 10, 2026

    Shimla News: होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप

    September 10, 2026

    Crime: रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 5 4 6
    Users Today : 23
    Total Users : 123546
    Total views : 243034
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.