एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर के पदम स्कूल प्रांगण में बीस्ट आईटीटी रामपुर द्वारा आयोजित मिस्क मार्शल आर्ट चैंपियनशिप रविवार देर रात को संपन्न हो गई। जिसमें उत्तराखंड की टीम ओवर ऑल चैंपियन बनी। समापन समारोह में बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा और नरैण वार्ड के जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी ने बतौर मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, जिला इंटक अध्यक्ष जस्वीर ठाकुर, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी विनोज नेगी, सिग्मा स्कूल ऑफ सांईस एमडी अलुत टंडन रहे।
प्रतियोगिता में ये टीमें रही विजेता
प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब न्यूटेंट उत्तराखंड के नाम रहा। चैंपियनशिप में बेस्ट फाइटर खिताब रामपुर के महेश चुने गए। हिमाचल फाइटिंग चैंपियनशिप में 16 राज्यों के लगभग 130 फाइटर्स ने भाग लिया। जिसमें न्यूटेंट उत्तराखण्ड ने 12 स्वर्ण, हिमाचल ने 11 स्वर्ण, दिल्ली ने 8, नागपुर ने 6, मुम्बई ने 4 स्वर्ण, लुधियाना ने 3, पश्चिमी बंगाल ने 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
हिमाचल फाइटिंग चैंपियनशिप की मुख्य प्रोफेशनल फाइट में मध्य प्रदेश के सूरज ओझा ने कैश प्राइज चैंपियनशिप अपने नाम की व दिल्ली के मोसिन ने रजत पदक हासिल किया। हिमाचल फाइटिंग चैंपियनशिप की एमेच्योर फाइट में हिमाचल रामपुर की सिमरन ने नोक आउट मुकाबले में स्वर्ण व महाराष्ट्र की कैंडी ने रजत पदक हासिल किया। न्यूटेंट उत्तराखण्ड के अश्मित राणा, हिमांशु, हिमाचल रामपुर के महेश ने कैश प्राइज चैंपियनशिप अपने नाम की। जूनियर वर्ग में हिमाचल रामपुर की देवयानी और अभीउदय ने स्वर्ण पदक हासिल किया। चैंपियनशिप में आयोजन समिति के अध्यक्ष व बीस्ट आईटीटी एकेडमी रामपुर के मुख्य कोच कपिल देव, अशवनी शर्मा, सोनू भलुनी, अनु पौंड, अनु गोस्वामी, भूपेश, मार्शल, चेतन, बिहारी लाल, भीष्म शर्मा, अशोक शर्मा, साहिल, जय देव, लक्ष्य आदि उपस्थित रहे।

