एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन की लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 में गणतन्त्र दिवस परियोजना के बायल
स्थित प्रशासनिक कार्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी, हिम्पैस्को और अनुबंध कर्मचारी मैसर्ज पटेल इंजीनियरिंग के अधिकारी उपस्थित थे।
उन्होंने अपने संबोधनमें 76 वें गंणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात परियोजना की गतिविधियां तथा परियोजना द्वारा स्थानीय क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों को सांझा किया तथा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को परियोजना की सफलता के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने का आह्वान किया।वहीं परियोजना स्तर पर आंतर विभागीय टीमों तथा हिम्पैस्को कर्मचारियों ने तिरंगा प्रतियोगिता के दौरान देशभक्ति गीत गाकर सुन्दर प्रस्तुतियां दी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस मौके पर संतोष कुमार दास महाप्रबन्धक वित्त एंव लेखा, अलका जसवाल महाप्रबन्धक आर एंड आर, धीरज गुप्ता उप महाप्रबन्धक मानव संसाधन, महेंद्र नेगी उप महाप्रबन्धक पीपी एंड एम, विनोद कुमार उप महाप्रबंधक,
सुनील सिंह वरिष्ठ प्रबंधक भू-विज्ञान, राजेंद्र सिंह वरिष्ठ प्रबंक मानव संसाधन सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी एवं संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।