Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम’ में 37 समस्याओं का किया गया मौके पर समाधान

ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 22, 2025Updated:November 9, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

 शिमला ग्रामीण की सभी पंचायतों की समस्याओं का घर-द्वार पर होगा समाधान-विक्रमादित्य सिंह

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

 शिमला। मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोनिवि व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्स सिंह बुधवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की पंचायत हलोग धामी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर 37 समस्याओं का निपटारा किया। वहीं उन्होने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों के लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही सुनिश्चित किया जाएगा ताकि लोगों को शिमला आने में समय व्यर्थ ना गवाना पड़े।

लोनिवि व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्स सिंह धामी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए

उन्होंने कहा कि संपूर्ण प्रदेश के साथ साथ शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है इसी उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा निर्मित एवं संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए समय समय पर निरीक्षण किया जा रहा है और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी “मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम” के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण एवं विकास के लिए कृत-संकल्प है हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है।  

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों के दौरान 350 करोड रुपए की राशि विभिन्न विकास योजना के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत की गई है, जिसमें विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य, पेयजल योजनाओं का निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य, कम वोल्टेज की समस्या का समाधान सहित पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए योजनाओं के निर्माण शामिल है।

उन्होंने कहा कि हलोग धामी पंचायत में पिछले दो वर्षों के सरकार के कार्यकाल के दौरान 20 लाख रुपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है जबकि विकास में जन सहयोग के तहत 23 लाख रुपए की राशि सोलर लाइटों को स्थापित करने के लिए स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धामी अस्पताल को आदर्श अस्पताल के रूप में स्थापित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की जाएगी । इसी तरह धामी में उप ट्रेजरी खोलने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे । उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णय अनुसार भविष्य में बिना गिफ्ट-डीड के किसी भी सड़क का निर्माण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण के लिए राशि सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी लेकिन गिफ्ट-डीड करने का दायित्व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय जनता का होगा।  

उन्होंने कहा कि महिला मंडल हलोग के नए भवन निर्माण के लिए एक लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसे खर्च करने के उपरांत अतिरिक्त राशि महिला मंडल भवन को पूर्ण करने के लिए स्वीकृत की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न शहरी निकायों में लगभग 700 करोड़ रुपए की राशि किसी कारणवश लंबित है, जिसे शीघ्र खर्च करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 16 मील-धामी- बसंतपुर सड़क के कुछ हिस्से में पेच-वर्क का कार्य कर दिया जबकि फोरलेन निर्माण के लिए प्रथम चरण में एम्स बिलासपुर से शालाघाट तक सर्वे का कार्य जारी है और द्वितीय चरण में शालाघाट से तारादेवी तक शीघ्र ही सर्वे करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है जिसमें स्थानीय ग्रामीणों के हितों को सर्वोपरि रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि 105 करोड रुपए की लागत से निर्मित की जा रही घरोग घण्डल उठाऊ पेयजल योजना में आ रही समस्याओं को शीघ्र ठीक किया जाएगा ताकि धार्मिक क्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। “मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम” में 88 समस्याएं पंजीकृत हुई।

कैबिनेट मंत्री ने बारी-बारी से सभी ग्रामीणों की समस्याएं एवं शिकायत सुनी और संबंधित अधिकारियों के सहयोग से 37 समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी सुनिश्चित किया।

Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleबागवानी विभाग ने रामपुर व ननखडी में जापानी फल के 18 हजार पौधे वितरित किए- डॉ. अश्वनी चौहान
Next Article उपायुक्त किन्नौर ने हिम भोग मक्की का आटा को आधिकारिक तौर पर जिला में किया लॉन्च
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

July 30, 2026

Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

July 30, 2026

Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

July 29, 2026

Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

July 25, 2026

Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

July 20, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

July 17, 2026

HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

July 12, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

July 8, 2026

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 8 7 7
Users Today : 1
Total Users : 116877
Total views : 232071
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.