Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 18
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    अब एक क्लिक पर मिलेगा शिमला जिले के मंदिरों का इतिहास

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 20, 2025Updated:November 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    प्रशासन तैयार करेगा वेबसाइट, तारा देवी, संकटमोचन और जाखू मंदिर से होगी शुरुआत 

    ऑनलाइन वास्तविक दर्शन करने और भंडारा स्लॉट बुकिंग की भी मिलेगी सुविधा

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    शिमला। जिले के मंदिरों का इतिहास अब एक क्लिक पर मिलेगा। जिला प्रशासन मंदिरों की वेबसाइट तैयार करेगा। सोमवार को उपायुक्त ने जिला शिमला के मंदिरों की वेबसाइट निर्माण के संबंध में बैठक की। इसमें उपायुक्त ने कहा कि समकालीन परिस्थितियों के मध्यनजर शिमला जिले के मंदिरों की एक श्रेष्ठ वेबसाइट का निर्माण किया जाएगा। वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर से संबंधित हर प्रकार की जानकारी हासिल करने में सुविधा मिलेगी। ऑनलाइन माध्यम से ही श्रद्धालुओं को वास्तविक दर्शन करने की सुविधा, भंडारा स्लॉट बुकिंग की सुविधा, चंदा, लाइव आरती दर्शन, सराय बुकिंग आदि जैसी सुविधा भी उपलब्ध होंगी। प्रथम चरण में शिमला के तीन मंदिरों को वेबसाइट में शामिल किया जाएगा।  इसमें माता तारा देवी मंदिर, संकटमोचन मंदिर और जाखू मंदिर को शामिल किया जाएगा। इसके बाद जिले के अन्य मंदिरों को भी वेबसाइट में शामिल किया जाएगा। 

    शिमला में मंदिरों की वेबसाइट बनाने के संबंध में अधिकारियों के
    साथ बैठक करते उपायुक्त अनुपम कश्यप।  

    उपायुक्त ने कहा कि वेबसाइट निर्माण से मंदिरों में जहां पारदर्शिता बनेगी, वहीं श्रद्धालुओं को हर प्रकार की जानकारी भी हासिल होगी। वेबसाइट के माध्यम से लोगों को मंदिर का इतिहास, संस्कृति, मैप, फोटोग्राफ्स एवं आरती की समय सारणी आदि की जानकारी भी मिलेगी।  उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों को वेबसाइट निर्माण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह मंदिरों का दौरा कर सारी जानकारी हासिल कर जल्द से जल्द मसौदा तैयार कर लें। बैठक में उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, उपमंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के अधिकारी मौजूद रहे। 

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए वोटर किए जाएंगे सम्मानित  

    शिमला। उपायुक्त की अध्यक्षता में 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर बैठक हुई। इसमें उपायुक्त ने कहा कि राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल करेंगे। इसमें कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र, शिमला विधानसभा क्षेत्र, शिमला ग्रामीण विधानसभा के नए पंजीकृत युवा मतदाताओं को ईपीआईसी से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विशेष पुनरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 विधानसभा क्षेत्रों में से शिमला जिले के तीन बीएलओ को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में  लोकसभा आम चुनाव-2024 में मतदान करने वाले एक एक वरिष्ठ नागरिक मतदाता, दिव्यांग मतदाता और ट्रांसजेंडर मतदाता को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान हिमाचली नाटी एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक स्किट का भी आयोजन होगा। इसके साथ ही जिला चुनाव युवा आइकन एवं हिमाचली लोक गायक पंकज ठाकुर भी अपनी प्रस्तुति देंगे। लोगों को जागरूक करने के चुनावी प्रक्रिया से संबंधित फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 

    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleहेल्थ सर्विस निदेशालय और मेडिकल कॉलेज काडर होगा अलग-अलग : सुक्खू
    Next Article ब्रो के सांवरी ढांक में युवक को गाड़ी ने मारी टक्कर, मामला दर्ज
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 4 4 6
    Users Today : 7
    Total Users : 123446
    Total views : 242833
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.