एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। नई टीम में आठ उपाध्यक्ष शामिल किए गए हैं। इनमें बिहारी लाल शर्मा, रश्मि धर सूद, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक विपिन सिंह परमार, विधायक पवन काजल, विधायक विनोद कुमार, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और विधायक बलबीर वर्मा शामिल हैं। महामंत्री पद पर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार को तैनाती दी गई है। साथ ही संजीव कटवाल और पायल वैद्य को भी भाजपा प्रदेश महामंत्री बनाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आठ सचिव नियुक्त किए हैं, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सुमित शर्मा, संजय ठाकुर, वंदना योगी, प्रियंका वर्मा, कुसुम सदरेट, तिलक राज शर्मा, अमित ठाकुर और शिशु धर्मा को सचिव चुना गया है। जबकि कमलजीत सूद को कोषाध्यक्ष और प्रमोद ठाकुर को कार्यालय सचिव चुना गया है।
ये बने माेर्चों के अध्यक्ष
भाजयुमो अध्यक्ष – सनी शुक्ला
महिला मोर्चा अध्यक्ष – डॉ. डेजी ठाकुर (पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष)
किसान मोर्चा अध्यक्ष – संजीव देष्टा
अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष – मनीष चौहान
ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष – रामलोक धनोटिया
जनजाति मोर्चा अध्यक्ष – सुनील नेगी
अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष – सरदार गुरमीत सिंह
