एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में स्नेह लता ने 82.28% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पूजा ने 81.42% अंकों के साथ दूसरा स्थान जबकि रीता शर्मा ने 79% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
इस बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता तथा सचिव ई. राजीव शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सभी शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी वर्ग भी उपस्थित रहे।