Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: शोषण मुक्ति मंच ने रामपुर में दलित अत्याचारों के विरुद्ध किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    शोषण मुक्ति मंच के आह्वान पर रामपुर में हाल ही में राज्य के विभिन्न जिलों में दलित समाज पर बढ़ रहे अत्याचार, भेदभाव और हिंसा की घटनाओं के खिलाफ एक जोरदार प्रदर्शन किया गया। मंच के प्रतिनिधियों ने उपमंडलाधिकारी रामपुर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया।

    प्रदर्शन के दौरान संयोजक देवकी नंद, कुलदीप, दिनेश मेहता और मिलाप नेगी ने कहा कि प्रदेश में दलित उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विशेष रूप से रोहड़ू में दलित बच्चे सिकंदर की मृत्यु तथा कुल्लू के सैंज क्षेत्र में दलित महिला पर हमले और उसकी मौत जैसी दर्दनाक घटनाओं ने समाज की संवेदनशीलता और राज्य की न्याय व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

    मंच ने कहा कि राज्य सरकार की यह जिम्मेदारी है कि संविधान द्वारा प्रदत्त समानता, न्याय और सम्मान के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में एससी/एसटी एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और दर्ज शिकायतों पर दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी हो। तेलंगाना की तर्ज पर अनुसूचित जाति–जनजाति विकास निधि कानून लागू करने, 85वें संविधान संशोधन को पूर्ण रूप से लागू करने तथा सभी प्रकार की सरकारी भर्तियों में आरक्षण रोस्टर लागू किए जाने की मांग भी प्रमुख रही।

    मंच ने सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक संस्थानों में जातीय भेदभाव की जांच के लिए राज्य स्तरीय निगरानी समिति गठित करने, SC/ST कल्याण बजट का 100% उपयोग सुनिश्चित करने और सफाई कर्मियों को नियमित करने तथा ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग उठाई। दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक की तर्ज पर सफाई आयोग के गठन की अपील भी की गई।

    इसके अतिरिक्त मंच ने बाल्मीकि समाज सहित सभी भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि प्रदान कर मालिकाना हक देने, शहरी क्षेत्रों में ढारों को नियमित करने तथा अल्पसंख्यक समुदायों के साथ धर्म आधारित भेदभाव पर रोक लगाने और साम्प्रदायिकता फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी रखी।

    मंच ने सरकार से कहा कि इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि प्रदेश में समानता, न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

    प्रदर्शन में साबिरदास कश्यप, प्रेम चौहान, राहुल, रणजीत, पूर्ण भोगा राम, दुर्गा नंद, दिव्या, आशा, राज पाल, शीलू, नीमू, प्रदीप, बिनु, कैलाश, देवेंद्र, पेग राम सहित कई लोग उपस्थित रहे।

    #ConstitutionalRights #DalitRights #Equality #himachalpradesh #HumanRights #Protest #Rampur #RamPurNews #SCSTAct #ShoshanMuktiManch #SocialJustice
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleहिमाचल में पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार व चुनाव आयोग को नोटिस, 22 दिसंबर तक जवाब तलब
    Next Article Rampur Bushahr: रचोली की रितिका बनीं रामपुर ब्लॉक की पहली महिला राशन विक्रेता
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: नोगली में जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले- रामपुर में भाजपा की जीत तय

    October 26, 2026

    Rampur BJP: 26 अक्टूबर को नोगली में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे जयराम ठाकुर

    October 23, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और जयराम ठाकुर के प्रवास की तैयारियों पर मंथन

    October 19, 2026

    ABVP: अभाविप रामपुर विभाग का अभ्यास वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपे नए दायित्व

    October 19, 2026

    Rampur Bushahr : वीरभद्र सिंह ने सियासत ही नहीं, लोगों के दिलों पर भी छोड़ी अमिट छाप: मुकेश अग्निहोत्री

    October 18, 2026

    BJP: रामपुर सहकारी बैंक में कामकाज प्रभावित, स्टाफ की कमी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल

    October 14, 2026

    Himachal News : वीरभद्र सिंह के नाम पर पार्टी बनाने का विरोध, विक्रमादित्य बोले- परिवार की सहमति जरूरी

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Shimla : विवादित बयान पर देशवासियों से माफी मांगे टिकैत : संजीव देष्टा

    April 29, 2025

    Health: खनेरी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर भाजपा नेता कौल सिंह ने सरकार को घेरा

    August 25, 2026

    Shimla: प्रयोगशाला कर्मचारी संघ ने प्रदेश शिक्षा मंत्री को सौंपा मांग पत्र

    February 25, 2025

    Rampur BUshahr: बीपीएल का भव्य शुभारंभ: रामपुर में क्रिकेट का जश्न, आठ टीमें ले रही हैं भाग

    October 7, 2025

    आज का राशिफल 26 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 26, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 0
    Users Today : 4
    Total Users : 128960
    Total views : 251863
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.