एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रक्त दान सेवा परिवार सोसायटी, रामपुर ने अपने 8वें स्थापना दिवस को सम्मान समारोह के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी हर्ष अमरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोनिवि रामपुर के एक्सईन शक्ति सिंह, एमएस खनेरी डॉ. रोशन कौंडल, डॉ. पदम शर्मा और डॉ. संदीप नेगी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। सोसायटी के प्रधान नितेश भारती ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और अन्य पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों को सम्मानित किया।
प्रतियोगिताएं और जागरूकता कार्यक्रम
इस अवसर पर छात्रों के लिए आयोजित भाषण प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही, छात्रों ने थैलेसीमिया बीमारी पर आधारित लघु नाटक और नृत्य प्रस्तुत कर समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

विजेताओं की सूची:
भाषण प्रतियोगिता:
-
प्रथम स्थान: दिव्यांशी – सन शाईन पब्लिक स्कूल, रामपुर
-
द्वितीय स्थान: नियति बिष्ट – कमला मेमोरियल स्कूल, रामपुर
रितुल टंडल – सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस -
तृतीय स्थान: मन्नत – लिटिल फ्लावर स्कूल, ब्रौ
मन्नत – कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, रामपुर
शबनम – भूमि स्कूल, जगातखाना
चित्रकला प्रतियोगिता:
-
प्रथम स्थान: अविश्का – डीएवी स्कूल, रामपुर
रिद्धम – डीएवी स्कूल, दत्तनगर -
द्वितीय स्थान: तनविष – डीएवी स्कूल, दत्तनगर
-
तृतीय स्थान: इशान – साई विद्या स्कूल, मंदिर
सम्मान समारोह
कार्यक्रम में सोसायटी द्वारा एंबुलेंस सेवा शुरू करने में सहयोग करने और हर काम भागीदारी निभाने वाले लोगों को सोसायटी ने सम्मानित किया। इसके साथ ऐबुलेंस चालक विजय काॅन्ग को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सोसायटी द्वारा सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि और पुलिस विभाग का संदेश
मुख्य अतिथि हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सोसायटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सामाजिक सेवाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करती हैं।
डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने भी समारोह की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने, नशे के खिलाफ अभियान में भाग लेने, और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की।
सोसायटी 10 अक्टूबर से खनेरी अस्पताल में शुरू करेगी रात्रि लंगर सेवा
रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर में एक और मील का पत्थर स्थापित करने जा रही है। सोसायटी के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि 10 अक्टूबर से महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी में रात्रि में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए लंगर सेवा शुरू करेगी।
