Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 19
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: प्रदेश में 4070 युवा आपदा मित्र होंगे तैयार

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 7, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। विशेष सचिव, राजस्व डी.सी. राणा ने बताया कि प्रदेश में सामुदायिक स्तर पर आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए प्रथम चरण में 9 जिलों के 1500 स्वयंसेवकों को आपदा प्रतिक्रिया ऑपरेशन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसमें कांगड़ा के 300, चंबा, सोलन, ऊना, शिमला से 200-200 तथा हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के 100-100 युवा शामिल हैं।

    द्वितीय चरण के अंतर्गत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया है। इस पहल के तहत 9 जिलों में युवा आपदा मित्र योजना लागू की जा रही है। यह योजना एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस और भारत स्काउट एंड गाइड्स के सहयोग से संचालित हो रही है।

    कार्यक्रम के तहत 4070 युवा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन पर 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आपातकालीन प्रतिक्रिया किट और तीन वर्षों के लिए जीवन एवं चिकित्सा बीमा की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में एनसीसी के 1500, एनएसएस के 750, एनवाईकेएस के 750 और बीएसएंडजी के 1070 स्वयंसेवक शामिल हैं। जिला स्तर पर योजना को प्रभावी बनाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्य करेगा।

    आपदा मित्र योजना के तहत केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, कोट बल्लभ जम्मू में 20 मार्च, 2025 तक हिमाचल प्रदेश के 20 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे।

    यह प्रयास प्रदेश सरकार की आपदा तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमताओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अब तक 24,500 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जो आपदा के समय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article Rampur Bushahr: बायल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 6 3 0
    Users Today : 107
    Total Users : 123630
    Total views : 243162
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.