एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में आजादी के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें उपमंडलाधिकारी डोडरा क्वार धर्मेश रामोत्रा, डॉ. अक्षिता, डॉ. सचिन एमओ क्वार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
महिला मंडल कितेरवाड़ी की प्रधान निर्मला चौहान ने अपने संबोधन में बताया की अपने जीवन में तथा डोडरा क्वार में पहली बार महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लगभग 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिला दिवस में महिलाओं ने नशे के विरुद्ध इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया क्योंकि यह क्षेत्र भी नशे की चपेट में है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कमलेश व पूर्व प्रधान शंकर ध्यान ने भी अपने विचार रखे।
समारोह में महिलाओं ने विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी महिलाओं ने नाटी का भी आयोजन किया तथा लोकगीतों को भी गाया। उपमंडलाधिकारी ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि डोडरा क्वार में आजादी के बाद यह पहली बार मनाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं के उत्साह की सराहना की उसके साथ आज के दिन भी महिलाओं ने जो नशे के विरुद्ध अपने अभियान को ज़ोर देने के लिए कार्य किया वो बहुत सराहनीय है। इस अवसर पर महिला मंडल कितरवाड़ी, कटोल, पुजारली और ज्यूराडी की प्रधानों ने भी अपने कार्यक्रम दिए।
