Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: HPU फीस वृद्धि के खिलाफ SFI रामपुर का ऐलान-ए-जंग, उग्र आंदोलन की चेतावनी
    • Bilaspur: बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान शुरू: 14-15 वर्ष की 2735 किशोरियों को लगेगा टीका
    • Kullu: जनकल्याण योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, कुल्लू में बोले अनुराग शर्मा
    • Rampur Bushahr: लालसा व डन्सा पंचायतों में नशा मुक्ति को लेकर अहम बैठक, CCTV और जागरूकता अभियान पर जोर
    • Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू
    • Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त
    • दैनिक राशिफल 29 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Sirmour: नाहन और पांवटा साहिब नगर परिषद में वार्ड आरक्षण तय: महिलाओं के लिए कई सीटें रिजर्व
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता: जगत सिंह नेगी

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamSeptember 23, 2025Updated:November 15, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    किन्नौर दौरे के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी (डीपीआरओ)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के निचार उपमंडल के टापरी स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आम जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

    मंत्री ने बताया कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों के कल्याण के लिए तत्पर रही है। वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क अधोसंरचना के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

    मंत्री ने यह भी कहा कि सेब उत्पादक किसान, विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी उपज को मंडियों तक पहुंचा रहे हैं और कांग्रेस सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने विपक्ष के दुष्प्रचार से सतर्क रहने की सलाह दी।

    इस अवसर पर शांगो महिला मंडल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹10,000 की राशि प्रदान की।

     निचार ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में शिरकत

    इसके बाद मंत्री जगत सिंह नेगी ने छोलतू स्थित वन विश्राम गृह में आयोजित निचार ब्लॉक कांग्रेस समिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने पर उनका स्वागत किया और उन्हें पार्टी की टोपी व पारंपरिक खतक भेंट कर सम्मानित किया।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया ताकि कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचित वर्गों तक पहुंच सके।

     वन अधिकार अधिनियम व जनहित कानूनों की जानकारी

    इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने नौ तोड़ अधिनियम 1968, स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा लाए गए 73वीं पंचायती राज अधिनियम जिससे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त हुआ, मनरेगा एक्ट 2005 जिससे ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों के पलायन में अंकुग लगा व सूचना का अधिकार 2005 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की और कहा कि यह जन हितैषी कानून तत्कालीन कांग्रेस सरकार की देन है जिससे जनजातीय व वंचित वर्गों के लोगों को लाभ मिला है तथा उन्हें समाज में सम्मानजनक जीवन जीने में मदद मिली है।

     मुख्यमंत्री की जनजातीय क्षेत्र के प्रति संवेदनशीलता

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जनजातीय क्षेत्रों के विकास और लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं और केंद्र सरकार के समक्ष राज्य के हितों की मजबूती से पैरवी कर रहे हैं।

    इस मौके पर उमेश नेगी जिला कांग्रेस अध्यक्ष, बीर सिंह नेगी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, हितेष नेगी जिला परिषद सदस्य, नारायण सिंह चौहान एसडीएम निचार, अभिषेक शर्मा अधिशासी अभियंता जल शक्ति, टाशी छोडुप नेगी अधिशासी अभियंता विद्युत, डॉ. राकेश नेगी सीएमओ, डॉ. राजेश धीमान जिला कृषि अधिकारी, धनवीर ठाकुर जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, शिव कुमार थाना प्रभारी टापरी और सुरेंद्र मेहता आयुष अधीक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    #AppleFarmers #CongressParty #CongressWorkers #ForestRightsAct #HimachalPradeshGovernment #HorticultureMinister #JagatSinghNegi #KinnaurDistrict #NicharSubDivision #PublicIssuesHimachal #ShangoMahilaMandal #SukhvinderSinghSukhu #TribalDevelopment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू

    March 29, 2026

    Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त

    March 29, 2026

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    March 28, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 7 1 0
    Users Today : 4
    Total Users : 101710
    Total views : 205827
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.